Sunday, February 8, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलश्रावस्तीShravasti News : डीएम ने किया DIOS कार्यालय का औचक निरीक्षण

Shravasti News : डीएम ने किया DIOS कार्यालय का औचक निरीक्षण

कार्यालय को साफ-सफाई और सुसज्जित रखने पर दिया बल

संवाददाता
श्रावस्ती। जिलाधिकारी टीके शिबु ने जिला विद्यालय निरीक्षक का कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजेश कुमार 01 सितम्बर से छुट्टी पर पाया गया। उसका अवकाश प्रार्थना-पत्र उपस्थिति रजिस्टर में संलग्न था, परन्तु संबंधित अधिकारी द्वारा छुट्टी स्वीकृत नहीं की गई थी। सम्बंधित प्रार्थना पत्र में नियमानुसार कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की साज-सज्जा, रख-रखाव एवं सफाई व्यवस्था दुरुस्त न पाये जाने पर संबंधित अधिकारी को तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने कार्यालय के छत पर भी जाकर मुआयना किया तो छत में सीलन और छत का ढ़ाल ढ़ंग से न होने के कारण काई जमा मिली। इस पर भी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। कार्यालय के अभिलेखों को रख-रखाव हेतु अलमारी में ढ़ग से रखने के साथ ही आलमारी के ऊपर पेपर चस्पा कर उसमें रखी फाइलों का इंडेक्स बनाकर पूरा ब्यौरा दर्ज करने का निर्देश दिया, ताकि फाइलों को ढूढने में कोई दिक्कत न हो। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी कुमार हर्ष एवं जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के वित्त एवं लेखाधिकारी हसीब असगर उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular