संवाददाता
श्रावस्ती। मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने बताया है कि शासन के मंशानुसार आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पकार सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती को ’राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाया जायेगा। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों समुचित व्यवस्था हेतु निर्देशित किया है। उन्होने यह भी निर्देश दिया है कि जिला विद्यालय निरीक्षक/जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विद्यालयों में कार्यक्रम कराना सुनिश्चित करें तथा जिला क्रीडाधिकारी/जिला युवा कल्याण अधिकारी (प्राविद) एवं जिला समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र द्वारा राष्ट्र के लिए दौड (रन फॉर द नेशन) का आयोजन कर 31 अक्टूबर को उचित व्यवस्था के साथ सरदार बल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस मनाया जाना सुनिश्चित करें।
यह भी पढ़ें : अब मनमाने ढंग से गैंगस्टर नहीं लगा सकेंगे थाना प्रभारी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
