Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलश्रावस्तीShravasti News : पाक्सो एक्ट के दो आरोपी भेजे गए जेल

Shravasti News : पाक्सो एक्ट के दो आरोपी भेजे गए जेल

संवाददाता

श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक क्राइम ब्रांच विमलेन्द्र कुमार हमराही साथियों के साथ क्षेत्र भ्रमण कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर टीम ने विभूतिनाथ मंदिर जाने वाले गेट के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए दोनो पाक्सो व आईटी एक्ट में पहले से आरोपी थे। पूछताछ में आरोपियों की पहचान चय हुसैन पुत्र जुमई निवासी रंजीतपुर पिपरहवा व ननकी उर्फ साझिल पत्नी आसीन निवासी इच्छापुरवा माधेपुरवा थाना हर्रैया जनपद बलरामपुर के रूप में हुई। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक सिरसिया मनोज कुमार पांडेय, सुनील कुमार, आशुतोष सिंह, योगेश कुमार सिंह, रीना व मधू शामिल रहीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular