संवाददाता
श्रावस्ती। देवीपाटन मण्डल के उप निदेशक (पंचायत) आरएस चौधरी के औचक निरीक्षण में गांवों में व्यापक गंदगी पाए जाने पर तीन सफाई कर्मचारियों को उनके निर्देश पर निलम्बित कर दिया गया है। यह जानकारी देते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि बीते 28 मई को देवीपाटन मण्डल के उपनिदेशक ने तीनों ग्राम पंचायतों कलकलवा, परसौरा माफी तथा टंडवा महंत का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान सभी ग्राम पंचायत भवन में अत्यधिक गन्दगी व्याप्त होने एवं वहां के सार्वजनिक मार्गो व सड़कों पर अत्यधिक गन्दगी पाए जाने पर उप निदेशक ने सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया था। उनके निर्देश के क्रम में तीनों ग्राम पंचायतों के सफाई कर्मचारियां प्रमोद कुमार, राजेश कुमार एवं शोभाराम तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया। उन्हांने बताया कि निलम्बन अवधि में प्रमोद कुमार को विकास खण्ड कार्यालय गिलौला से सम्बद्ध किया गया है तथा सहायक विकास अधिकारी (पं.), गिलौला को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। राजेश कुमार को निलम्बन अवधि में विकास खण्ड कार्यालय सिरसिया से सम्बद्ध किया गया है तथा तथा सहायक विकास अधिकारी (पं), सिरसिया को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार शोभाराम तिवारी को निलम्बन अवधि में विकास खण्ड कार्यालय हरिहरपुर रानी से सम्बद्ध किया गया है तथा सहायक विकास अधिकारी (पं), हरिहरपुर रानी को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
यह भी पढें : घर में घुसकर सभासद पर जानलेवा हमले में पांच गिरफ्तार
महत्वपूर्ण सूचना
जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।
https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com
