Tuesday, May 26, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलश्रावस्तीShravasti News:अचानक प्राथमिक विद्यालय पहुंचे डीएम…

Shravasti News:अचानक प्राथमिक विद्यालय पहुंचे डीएम…

संवाददाता

श्रावस्ती। जिलाधिकारी टीके शिबु ने विकास खण्ड सिरसिया के अन्तर्गत प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय सुहेलवा का आकस्मिक निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय कैम्पस में छात्र छात्राओं के लिए बने शौचालय का निरीक्षण किया। उन्होंने ढ़ाल ठीक कराने के साथ ही दरवाजे को भी बदलवाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने किचन का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान साफ सफाई और बेहतर बनाने के साथ ही पूरे विद्यालय कैम्पस का ढ़ाल बाहर गेट की तरफ कराने का निर्देश दिया। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने सुहेलवा में ही नवनिर्मित सामुदायिक शौचालय का भी निरीक्षण किया। शौचालय प्रयोग के लिए आने जाने वाले रास्ते को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी किरन भी उपस्थित रहीं।

अन्य खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular