राजधानी में आयोजित यूपी दिवस समारोह में हेल्थकेयर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए होगा सम्मान
कल्बे आबिद ‘मोजिस’
गोंडा। सतीश चन्द्र पांडेय मेमोरियल (SCPM) हॉस्पिटल के चेयरमैन Dr ON Pandey को आगामी 24 जनवरी को लखनऊ में आयोजित यूपी दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह पुरस्कार हेल्थकेयर के क्षेत्र में विशिष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया जाएगा। उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय की तरफ से पत्र भेजकर डा पांडेय को लखनऊ के बसंत कुंज स्थित राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल पर आयोजित होने वाले ’उत्तर प्रदेश दिवस’ समारोह में आमंत्रित किया गया है।
यह जानकारी देते हुए SCPM ग्रुप के निदेशक अजिताभ दुबे ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए घोषित प्रादेशिक पुरस्कारों की श्रृंखला में स्वास्थ्य सेवा (हेल्थकेयर) के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए शहर के प्रतिष्ठित संस्थान सतीश चन्द्र पांडेय मेमोरियल (SCPM) हॉस्पिटल का चयन किया गया है। अस्पताल के प्रतिनिधि के रूप में चेयरमैन Dr ON Pandey इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को ग्रहण करेंगे।
इस सम्मान के लिए संस्थान के चयनित होने पर SCPM के Dr ON Pandey और उनकी पूरी टीम ने प्रसन्नता व्यक्त की है। डा पांडेय ने कहा कि यह पुरस्कार न केवल चिकित्सा संस्थान के लिए, बल्कि पूरे देवीपाटन मंडल के लिए बड़ी उपलब्धि है। यह जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और उद्यमशीलता को प्रमाणित करता है। प्रबंध निदेशक अलका पांडेय, डा आयुष पांडेय, डा. आयुषी पांडेय, धीरज दुबे, मेनका दुबे समेत नगर के अनेक गणमान्य लोगों ने इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
यह भी पढें: Gonda News: सफाई एजेंसी पर गिर सकती है चूहा प्रकरण की गाज
नम्र निवेदन: सुधी पाठकों, आपको अवगत कराना है कि आपके द्वारा प्रेषित अनेक खबरें ‘हिंदुस्तान डेली न्यूज’ पोर्टल पर प्रकाशित की जाती हैं; किंतु सभी खबरों का लिंक ग्रुप पर वायरल न हो पाने के कारण आप कई बार अपनी तथा अन्य महत्वपूर्ण खबरों से वंचित रह जाते हैं। अतः आपसे अनुरोध है कि आप सीधे www.hindustandailynews.com पर जाकर अपनी खबरों के साथ-साथ पोर्टल पर प्रकाशित अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं। पोर्टल को और अधिक सूचनाप्रद तथा उपयोगी बनाने के लिए आपके सुझावों का स्वागत है। अतुल भारद्वाज, संपादक-हिंदुस्तान डेली न्यूज, मो. 8619730058
हमसे जुड़ें: न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : अतुल भारद्वाज सम्पादक मोबाइल 08619730058
