हानिया की एंट्री से भड़का बॉलीवुड, FWICE ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
‘सरदार जी 3’ में पाक कलाकार पर घमासान, दिलजीत को कहा गया ‘नकली सिंगर’!
मनोरंजन डेस्क
मुंबई! पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्म ‘सरदार जी 3’ इन दिनों विवादों के केंद्र में है। वजह है फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी। जैसे ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, सोशल मीडिया पर बवाल मच गया और इंडस्ट्री से लेकर राजनीतिक गलियारों तक कड़ी प्रतिक्रियाएं सामने आईं। इस पूरे सरदार जी 3 विवाद ने राष्ट्रीय भावना, फिल्म नीति और कलाकारों की जिम्मेदारियों को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
मीका सिंह का फटकार भरा पोस्ट–‘देश पहले आना चाहिए’
सिंगर मीका सिंह ने बिना नाम लिए दिलजीत दोसांझ पर निशाना साधते हुए कहा कि जब भारत और पाकिस्तान के रिश्ते सामान्य नहीं हैं, तो फिल्ममेकर्स और एक्टर्स को सोच-समझकर निर्णय लेने चाहिए। उन्होंने एक इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा–देश पहले आना चाहिए।
उन्होंने एक फेक सिंगर का ज़िक्र करते हुए कहा कि जो हजारों दर्शकों के सामने भारत में शो करता है, अब अचानक गायब हो गया है। हालांकि नाम नहीं लिया गया, लेकिन फोटो और संदर्भ दिलजीत दोसांझ की ओर ही इशारा कर रहे थे।
यह भी पढें: रेलवे मेगा ब्लॉक से दर्जनों ट्रेनें रद्द!
सरदार जी 3 विवाद पर FWICE का आक्रोश
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने इस विवाद को राष्ट्रीय अपमान करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है और फिल्म से जुड़े सभी लोगों को इंडस्ट्री से बाहर करने की मांग की है। इसमें दिलजीत दोसांझ, प्रोड्यूसर्स गुणबीर सिंह सिद्धू और मनमोर्द सिद्धू, और डायरेक्टर अमर हुंदल शामिल हैं।
FWICE ने कहा कि हानिया आमिर की कास्टिंग भारतीय फिल्म इंडस्ट्री और राष्ट्रीय भावना का अपमान है। उन्होंने उनके पासपोर्ट रद्द करने, भारतीय नागरिकता खत्म करने और फिल्मी दुनिया में काम करने से स्थायी प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
हानिया आमिर पर गंभीर आरोप
FWICE ने सरदार जी 3 विवाद में यह भी कहा कि हानिया आमिर भारत के खिलाफ बयान देती रही हैं। उन्होंने हालिया आतंकी हमलों के बाद भारतीय सेना का मज़ाक उड़ाया और पाकिस्तान समर्थित प्रचार का हिस्सा रहीं। फेडरेशन ने इस कास्टिंग को देश के साथ शर्मनाक विश्वासघात कहा।
यह भी पढें: जेंडर चेंज विवाह: सोनू बना सोनिया, प्रेमी संग लिए 7 फेरे

दिलजीत की सफाई – भारत में नहीं होगी रिलीज
बढ़ते सरदार जी 3 विवाद के बीच दिलजीत दोसांझ ने BBC एशियन नेटवर्क को दिए इंटरव्यू में कहा कि फिल्म की शूटिंग इस साल की शुरुआत में पूरी हो गई थी, जब हालात इतने खराब नहीं थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिल्म को भारत में रिलीज नहीं किया जाएगा, केवल ओवरसीज में ही प्रदर्शन होगा ताकि प्रोड्यूसर्स को नुकसान से बचाया जा सके।
प्रश्न खड़े करती है सरदार जी 3 की कास्टिंग नीति
यह पूरा सरदार जी 3 विवाद भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की कार्यशैली, जिम्मेदारियों और राष्ट्रीय भावनाओं को लेकर बड़े प्रश्न खड़े करता है। एक ओर सरकार ने पाकिस्तानी कलाकारों पर गैर-सरकारी प्रतिबंध लगाया हुआ है, वहीं निर्माता-निर्देशक विदेशी रिलीज के बहाने इन नियमों को दरकिनार करते नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं, ट्रेंड कर रहा #BanSardaarJi3
ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लोग #BanSardaarJi3 ट्रेंड करवा रहे हैं और फिल्म के बहिष्कार की अपील कर रहे हैं। साथ ही, दिलजीत दोसांझ की देशभक्ति पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
यह भी पढें: बुलडोजर अभियानः UP के 3 जिलों में 500 मदरसे बंद, 60 ढहाए गए
