Tuesday, January 13, 2026
Homeमंडलबस्ती मंडलSant Kabir Nagar : सोमवार को मिले 33 नए मरीज

Sant Kabir Nagar : सोमवार को मिले 33 नए मरीज

संवाददाता

संतकबीरनगर। जिले में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कोरोना संक्रमितों के सम्पर्क में आने से लोग तेजी से संक्रमण के शिकार हो रहे हैं। एक के बीमार होने पर पूरा परिवार संक्रमित हो रहा है। सोमवार को संतकबीरनगर में 33 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी को एल-1 हॉस्पिटल बने सेंट थामस स्कूल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी प्रशासन डा. मोहन झा ने दी है। खलीलाबाद में हाल में कुछ मरीज पाए गए थे। इनके सम्पर्क में आने से बंजरिया मोहल्ले में एक परिवार के पांच लोग संक्रमित हो गए। इनमें एक बच्ची एक साल से भी कम उम्र की है।
बंजरिया पश्चिमी का एक मरीज लखनऊ में भर्ती है। उसके परिवार के लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। उनके यहां सात मरीज पाए गए। टीचर कालोनी में भी एक रोगी पाया गया है। बेलहर ब्लाक के जंगल दशहर में नौ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। खलीलाबाद क्षेत्र के मैनसिर गांव में दो और मरीज पाए गए हैं। बखिरा कस्बे में दो, पौली में एक, सेमरियावां के जातेडीहा में एक और बेलहर खुर्द में एक संक्रमित पाया गया है। इस बीच पिछले 24 घंटे में 26 मरीज हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular