पुलिस जांच में लोकेंद्र तोमर का नया नाम आया सामने; हुआ गिरफ्तार
जले बैग से खुल सकते हैं Raja Raghuvanshi Murder Case के चौंकाने वाले राज
नेशनल डेस्क
नई दिल्ली। Raja Raghuvanshi Murder Case अब पूरी तरह से नए मोड़ पर है। एक महीने बाद भी इस हाई प्रोफाइल हत्या की गुत्थी उलझती ही जा रही है। केस में जहां पहले ही राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम समेत सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, वहीं अब जांच की कड़ी में नया नाम लोकेंद्र तोमर का सामने आया है। यह वही शख्स है जिसने न सिर्फ सोनम को छिपाया, बल्कि हत्या से जुड़े अहम सबूतों को भी ठिकाने लगाने में भूमिका निभाई।
लोकेंद्र की गिरफ्तारी से Raja Raghuvanshi Murder Case में आया नया ट्विस्ट
शिलॉन्ग पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने सोमवार को ग्वालियर के गांधीनगर स्थित एमके प्लाजा से लोकेंद्र तोमर को हिरासत में लिया। बताया गया कि चार सिविल ड्रेस में आए अधिकारी दूर खड़ी गाड़ी से अपार्टमेंट तक पहुंचे और लोकेंद्र को अपने साथ ले गए। इस कार्रवाई से पहले वहां के सुरक्षा गार्ड को भी इसकी भनक नहीं लगी थी।
जिस फ्लैट में सोनम छिपी, वही लोकेंद्र की संपत्ति थी
Raja Raghuvanshi Murder Case में लोकेंद्र का नाम इसलिए महत्वपूर्ण हो गया है क्योंकि सोनम रघुवंशी, हत्या के बाद जिस फ्लैट में इंदौर के देवास नाका इलाके में छिपी थी, वह बिल्डिंग लोकेंद्र की ही थी। लोकेंद्र ने यह बिल्डिंग किराए पर शिलोम जेम्स नामक व्यक्ति को दी थी, जिसे पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
यह भी पढें: Aadhaar Card Fraud: कहीं आपके Aadhaar से तो नहीं उठाया गया लोन?
जले बैग की तलाश से खुला मामला
Raja Raghuvanshi Murder Case की सबसे रहस्यमयी कड़ी बना काला बैग, जिसे सोनम ने हत्या के बाद उसी फ्लैट में छोड़ा था। यह बैग पुलिस के लिए अहम सबूत साबित हो सकता था। शिलॉन्ग पुलिस की टीम इस बैग की तलाश में काफी समय से लगी हुई थी। जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, तो उसमें बैग की हलचल देखी गई लेकिन जब फ्लैट की तलाशी ली गई, तब तक बैग गायब था।
ट्रॉली बैग ले जाने वाला ऑटो चालक गिरफ्तार
Raja Raghuvanshi Murder Case में पुलिस ने उस ऑटो चालक को पकड़ लिया है जो हत्या के बाद ट्रॉली बैग को लेकर गया था। पुलिस राजा की हत्या के बाद लगातार इस ट्रॉली बैग को तलाश रही थी। यह ट्रॉली बैग विशाल चौहान ने देवास नाका के उस फ्लैट पर पहुंचाया था जहां पर सोनम हत्या के बाद रुकी थी।
ट्रॉली बैग में क्या था
पुलिस को अभी तक वह ट्रॉली बैग बरामद नहीं हुआ है। उस बैग को तलाशने के लिए पुलिस ने फ्लैट के ठेकेदार को भी हिरासत में लिया है। ट्रॉली बैग में Raja Raghuvanshi Murder Case के बाद की अहम चीजें रखी गई थी जिन्हें आरोपियों को खत्म करना था। विशाल ने नंदबाग कॉलोनी से देवास नाके फ्लैट पर ट्रॉली बैग को पहुंचाया था। इसके लिए विशाल ने सुनील नाम के रिक्शा चालक को बुक किया था। उसने सुनील को यह बैग पहुंचाने के लिए 310 रुपए दिए थे।

यह भी पढें: मगन की आत्महत्या का कारण बना बार डांसर पत्नी का विश्वास तोड़ना
शिलोम और बलवीर की गिरफ्तारी ने खोली परतें
पुलिस ने पहले ही बिल्डिंग के कांट्रैक्टर शिलोम जेम्स और गार्ड बलवीर अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया था। इन दोनों को कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं, जिनसे Raja Raghuvanshi Murder Case की जड़ें और गहरी होती जा रही हैं। इन जानकारियों के आधार पर ही पुलिस को लोकेंद्र की भूमिका की पुष्टि हुई।
सबूत मिटाने की साजिश में लोकेंद्र की सक्रिय भूमिका
जांच में स्पष्ट हुआ है कि लोकेंद्र ने सोनम को सुरक्षित स्थान मुहैया कराया और काले बैग को गायब करवाने में अहम भूमिका निभाई। यह वही बैग है, जिससे संभवतः हत्या से जुड़ी वस्तुएं या दस्तावेज नष्ट किए गए।
यह भी पढें: IND vs ENG टेस्ट: 350 रन की दीवार, जीत से दूर इंग्लैंड!
अब पुलिस की निगाहें उस बैग पर टिक गई हैं, जो जला दिया गया था
सूत्रों के अनुसार, वह काला बैग संभवतः जला दिया गया है, और पुलिस अब उस जगह की तलाश कर रही है जहां यह सबूत नष्ट किया गया। इस एक बैग की सच्चाई पूरी जांच का रुख बदल सकती है।
सोनम की गिरफ्तारी के बाद भी Raja Raghuvanshi Murder Case शांत नहीं
इस हत्याकांड में राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम पहले ही गिरफ्तार हो चुकी है और अब तक कई आरोपियों से पूछताछ हो चुकी है, लेकिन अभी तक हत्या की असल योजना और उसके पीछे की मंशा पर पर्दा नहीं उठ पाया है। लोकेंद्र की गिरफ्तारी से उम्मीद की जा रही है कि इस केस की गुत्थी सुलझाने में बड़ी मदद मिलेगी।
यह भी पढें: कासगंज हत्याकांडः 9 बच्चों की मां पति की हत्या कर प्रेमी संग फरार
