-20 यात्रियों ने भरा जुर्माना, पांच को भेजा गया जेल
कानपुर (हि.स.)। कोविड काल में रेलवे की ओर से सख्ती के बावजूद बिना टिकट यात्रा करने वालों के लिए गुरुवार का दिन अच्छा नहीं रहा। मजिस्ट्रेट चेकिंग में कानपुर में 25 यात्री बिना टिकट के पकड़े गये, जिनमें एक महिला भी है। इनमें 20 यात्रियों ने जुर्माना भर दिया तो वहीं पांच को जेल भेज दिया गया।
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे कोविड काल में भी कोविड नियमों का पालन करते हुए कुछ ट्रेनों का संचालन कर रहा है। यात्रियों को सफर के लिए पहले से ही रिजर्वेशन कराना पड़ता है। यही नहीं टिकट दिखाने पर ही यात्री स्टेशन के अंदर प्रवेश कर सकता है। इन सब के बावजूद कुछ यात्री तरकीब निकाल बिना टिकट के यात्रा कर लेते हैं। इसको देखते हुए गुरुवार को प्रयागराज रेलवे के मजिस्ट्रेट उत्सव गौरव राज ने कानपुर में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान विभिन्न ट्रेनों व प्लेटफार्मां से 25 यात्री बिना टिकट पकड़े गये। इनमें एक महिला वेंडर भी है।
आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक पीके ओझा ने बताया कि इन सभी यात्रियों को मजिस्ट्रेट कैंप कोर्ट में पेश किया गया, जहां पर 20 यात्रियों ने जुर्माना भर दिया। वहीं पांच यात्री जुर्माना नहीं भर सके जिन्हें जेल भेजा जा रहा है।
Railway : मजिस्ट्रेट चेकिंग में बिना टिकट पकड़े गये 25 रेलवे यात्री
RELATED ARTICLES
