Friday, April 3, 2026
Homeराष्ट्रीयNational News : प्रधानमंत्री ने दी नौसेना दिवस की शुभकामनाएं

National News : प्रधानमंत्री ने दी नौसेना दिवस की शुभकामनाएं

विजयलक्ष्मी
नई दिल्ली(हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कई केन्द्रीय मंत्रियों ने नौसेना दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं।
शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट करके कहा कि हमारे सभी बहादुर नौसेना कर्मियों और उनके परिवारों को नौसेना दिवस की शुभकामनाएं। भारतीय नौसेना निडर होकर हमारे तटों की रक्षा करती है और जरूरत के समय मानवीय सहायता भी प्रदान करती है। हमें सदियों से भारत की समृद्ध समुद्री परंपरा भी याद है। 

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम का ऑडियो-वीडियो क्लिप भी साझा किया। उन्होंने नौसेना के महत्व के इतिहास के बारे में भी रोचक जानकारी दी। उन्होंने चोल राजा की समृद्ध नौसेना में महिलाओं की भूमिका, मराठा नौसेना के बारे में भी जानकारी दी।
वहीं, सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अपने शुभकामना संदेश में ट्वीट करके कहा कि भारतीय नौसेना कर्मियों को उनके अदम्य साहस और वीरता के लिए सलाम। नौसेना दिवस पर सभी नौसेना कर्मियों और उनके परिवारों को हार्दिक शुभकामनाएं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular