Sunday, April 5, 2026
Homeराष्ट्रीयNational News : चार महीने बाद फिर से कोरोना मामले 40...

National News : चार महीने बाद फिर से कोरोना मामले 40 हजार के पार

–  24 घंटों में आए कोरोना के 40 हजार 953 नए मामले, 188 लोगों की मौत
 -देश में रिकवरी रेट हुआ 96.12 प्रतिशत 
 नई दिल्ली (हि.स.)। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगी है। चार महीने बाद देश में  नए मामले 40 हजार से ऊपर आने लगे हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 40 हजार 953 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1करोड़,15 लाख,55 हजार ,284 हो गई है। इस दौरान 188 लोगों की मौत हो गई। इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1 लाख,59 हजार,558 हो गई है। 
शनिवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 2 लाख,88 हजार,394 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 1 करोड़,11 लाख,07 हजार,332 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इस तरह  देश में कोरोना का रिकवरी रेट 96.12 प्रतिशत हो गया है। 
 24 घंटो में 10 लाख से अधिक टेस्ट 
देश में पिछले 24 घंटों में 10 लाख से अधिक कोरोना के टेस्ट किए गए हैं। आईसीएमआर के मुताबिक 19 मार्च को 10 लाख,60 हजार,971 टेस्ट किए गए। अब तक देश में कुल 23 करोड़ ,24 लाख ,31 हजार ,517 टेस्ट किए जा चुके हैं।
 

RELATED ARTICLES

Most Popular