Tuesday, March 3, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलLucknow News : यातायात माह विशेष अभियान : सख्ती से यातयात के...

Lucknow News : यातायात माह विशेष अभियान : सख्ती से यातयात के नियमों का पालन कराएगी ट्रैफिक पुलिस

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक नवम्बर (आज) से यातायात माह का विशेष अभियान शुरु हो गया है। यातायात पुलिस विशेष अभियान चलाकर न सिर्फ लोगों को जागरूक करेगी, बल्कि नियमों को तोड़ने वालों पर जुर्माना भी लगाया जायेगा।

डीसीपी यातायात ख्याति गर्ग ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यातायात माह के विशेष अभियान के दौरान जीवन रक्षा हेलमेट, शीट बेल्ट, प्रदूषण प्रमाणपत्र से जुड़े नियमों को तोड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। वहीं, एकल दिशा व उल्टी दिशा से चलने वालों पर विशेष नजर रखी जायेगी। इनके अलावा लोगों को यातायात के नियमों के बारे में जागरुक किया जायेगा।

लोगों को जागरुक किया जायेगा

डीसीपी यातायात ख्याति गर्ग ने बताया कि यातायात माह को सख्ती से पालन कराया जायेगा। इस दौरान जो कोई भी यातायात के नियमों को तोड़गा हम उसे बख्शगें नहीं। इस बार ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की नजर दो पहिया वाहन चलाते हुए नाबालिगों पर ज्यादा होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular