लखनऊ (हि.स.)। विभूतिखण्ड थाना क्षेत्र में एक युवती को मॉडलिंग का काम दिलाने के नाम पर युवक ने गेस्ट हाउस में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़ित ने इस मामले में तहरीर दी। युवती की एक सहेली ने भी युवक पर काम दिलाने के नाम पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि युवती ने गुरुवार देररात तहरीर दी है। इसमें उसने बताया कि उसे इंस्टाग्राम से मॉडलिंग में काम मिलने की जानकारी हुई थी। दिए गए नम्बर पर उसकी बात शिवम नाम के युवक से हुई। बाद में युवक ने उसे काम दिलाने के नाम पर विभूतिखंड स्थित एक गेस्ट हाउस में गुरुवार को बुलाया।
आरोप है कि उसने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। किसी तरह युवती ने अपने रिश्तेदारों को इस मामले की जानकारी दी। इस बीच आरोपित मौके से भाग निकला। युवती के साथ थाने पहुंची एक सहेली ने भी बताया कि शिवम ने उसके साथ भी काम दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म किया था लेकिन उसने लोकलाज की वजह से किसी को नहीं बताया। जब उसकी सहेली के साथ ऐसी घटना हुई तो उसने भी युवक को सजा दिलाने की ठान ली है।
थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है।
Lucknow News : मॉडलिंग का झांसा देकर युवती के साथ किया दुष्कर्म
RELATED ARTICLES
