Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशLucknow News :महिला को आत्मदाह के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस...

Lucknow News :महिला को आत्मदाह के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया

लखनऊ (हि.स.)। भाजपा प्रदेश कार्यालय के सामने महिला को आत्मदाह के लिए उकसाने के आरोप में हजरतगंज पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। 
थाना प्रभारी अंजनि कुमार पाण्डेय के मुताबिक, महराजगंज पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया गया है। महिला द्वारा आत्मदाह करने के दौरान युवक की लोकेशन भी विधानभवन के आसपास ही मिली है। महाराजगंज पुलिस की एक टीम लखनऊ के लिए निकल चुकी है। 

उल्लेखनीय है कि महाराजगंज की एक महिला ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा लिया था। उसे इलाज के लिए ​सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस कमिश्नर ने बताया ​था कि तलाक के बाद महिला ने आशिक रजा के साथ के साथ रह रही थी।  उसने धर्म बदलकर आयशा नाम रख लिया और आसिफ से निकाह कर लिया। आसिफ के साथ वह दो-तीन साल रही। आशिक रजा काम के सिलसिले में सऊदी अरब चला गया। वह आशिक के घरवालों के साथ रहना चाहती थी, लेकिन उन्होंने साथ रखने से इनकार कर दिया। इससे क्षुब्ध महिला ने वारदात को अंजाम दिया था। 

RELATED ARTICLES

Most Popular