Tuesday, March 31, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलLucknow News : मतगणना में पीछे हुई निर्दल प्रत्याशी कांति सिंह ने...

Lucknow News : मतगणना में पीछे हुई निर्दल प्रत्याशी कांति सिंह ने कहा ‘पीटे जा रहे एजेंट’

लखनऊ(हि.स.)।  लखनऊ स्नातक खंड में निर्दल प्रत्याशी कांति सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के प्रत्याशी ई.अवनीश सिंह से दो हजार मतों से पिछड़ने के बाद रमाबाई अम्बेडकर मैदान स्थित मतगणना स्थल से बाहर निकल आयीं। कांति सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि मतगणना स्थल पर मौजूद भाजपा के लोग उनके एजेंटों को मारपीट रहे हैं। कई महिलाएं, बच्चे भी चोटिल हुए हैं, वह उन्हें ही देखने अस्पताल जा रही  हैं। 

निर्दल प्रत्याशी कांति सिंह ने कहा कि भाजपा के लोग उन्हें चुनाव हराने के लिए धांधली कर रहे हैं। लगातार उनके एजेंटों को डराया जा रहा था, आज उनके साथ मारपीट की गयी है। उनके एजेंटों में महिलाएं भी थीं, जो चोटिल हुई हैं। उनके साथ बच्चे थे, वे भी चोट खाये हैं। उन्हें अस्पताल भेजा गया है, उन्हें ही देखने के लिए वह मतगणना स्थल छोड़कर जा रही हूं। 
बता दें कि निर्दल प्रत्याशी कांति सिंह मतगणना के शुरुआती दौर में आगे थंी और उनके पीछे भाजपा के प्रत्याशी ई.अवनीश सिंह थे। 24 घंटे बीतने के बाद मतगणना स्थल पर सातवें चरण में भाजपा के प्रत्याशी दो हजार मतों से आगे निकले और इस बढ़त को बेहद मजबूत माना जाने लगा। इसके बाद प्रथम स्थान से दूसरे स्थान पर आ गयी कांति सिंह ने मैदान छोड़ दिया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular