Tuesday, March 31, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलLucknow News : प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर जालसाजी करने वाले...

Lucknow News : प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर जालसाजी करने वाले गिरोह का भांडाफोड़, एक गिरफ्तार

लखनऊ (हि.स.)। प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर राजधानी में जालसाजी की जा रही है। गोमतीनगर थाना पुलिस ने मंगलवार को ऐसे ही गिरोह के एक सदस्य को दबोचा है, जबकि फरार अन्य साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। 

थाना प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि गोमतीनगर के विपुलखंड​ निवासी आशीष पटेल को गिरफ्तार किया है। पहले वह साईन सिटी कम्पनी में बतौर एसोसिएट काम करता था। इसके बाद वर्ष 2018 में उसने साईन सिटी छोड़कर कैरियर मेकर इन्फ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कम्पनी बना ली। इसके बाद उसने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 30 प्रतिशत छूट के साथ पूर्वांचल विहार प्रोजेक्ट में प्लॉट में निवेश कराने के नाम पर उनसे धोखाधड़ी कर रुपये हड़प लिये। 

थाना प्रभारी ने बताया कि इस काम में आशीष की पत्नी रिचा शुक्ला व अन्य सहयोगी आनंद मौर्या व सर्वेश वर्मा साथ देते थे। कम्पनी के निदेशक आशीष को जेल भेजते हुए फरार उसकी पत्नी और अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular