लखनऊ (हि.स.)। पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के बेटे अनिल प्रजापति को पुलिस ने गुरुवार दोपहर को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ जालसाजी समेत कई मामलों में गोमतीनगर विस्तार थाने में मुकदमा दर्ज था।
गोमतीनगर विस्तार थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिली कि अनिल प्रजापति आज दोपहर को पेशी के दौरान अपने पिता गायत्री से मिलने के लिए आने वाला है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरा जाल बिछाया और अनिल को धर दबोचा।
थाना प्रभारी ने बताया कि गायत्री के पूर्व परिचित व उनकी कम्पनी में काम करने वाले ब्रिज भवन चौबे ने गोमती नगर विस्तार थाने में पूर्व मंत्री व उनके बेटे समेत अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद से ही पुलिस उसे तलाश कर रही थी।
