Monday, March 30, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलLucknow News : छेड़छाड़ करने वाले 29 मनचले छह माह के लिए...

Lucknow News : छेड़छाड़ करने वाले 29 मनचले छह माह के लिए जिला बदर

लखनऊ (हि.स.)। राजधानी में ‘मिशन शक्ति’ के तहत महिला व बच्चियों के खिलाफ होने वाले अपराधों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 29 मनचलों को छह माह के लिए जिला बदर किया है। 

पुलिस कमिश्नर सुजीत पाण्डेय के मुताबिक, ‘मिशन शक्ति’ को लेकर दिए गए शासन के निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। विभिन्न थाना क्षेत्र के चौराहे, बाजारों, मॉल, कोचिंग संस्थान और सार्वजनिक स्थानों को चिन्हित करके 29 मनचलों को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है। साथ सभी थाना प्रभारियों को सख्त लहजे में कहा है कि अगर कोई भी जिला बदर व्यक्ति जनपद में दिखायी देता है तो उसके खिलाफ कठोर  कार्रवाई की जाये। 

RELATED ARTICLES

Most Popular