Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशLucknow News : किसान नेता तारा सिंह बिष्ट समेत दस अपराधी छह...

Lucknow News : किसान नेता तारा सिंह बिष्ट समेत दस अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

लखनऊ (हि.स.)। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण समाज की शांति व्यवस्था के लिए खतरा बन चुके किसान नेता तारा सिंह बिष्ट समेत दस कुख्यात अपराधियों को पुलिस कमिश्नर सुजीत पाण्डेय ने छह माह के लिए जिला बदर करने के आदेश पारित किए हैं।  यह भी आदेश दिया है कि अगर इस अवधि में यह लोग राजधानी में दिखायी दे तो पुलिस इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करें। 

जिलाबदर में सबसे पहले किसान नेता गोमती नगर विनीत खंड निवासी तारा सिंह बिष्ट है। इसके अलावा ठाकुरगंज के अहमदगंज निवासी धीरज कश्यप,नगराम के नवीनगर निवासी अशोक कुमार कश्यप, गोसाईगंज के पस्तरा निवासी वीरसेन, कैसरबाग के फूलबाग वाइसी निवासी अब्दुल हमीद, मवैया में रहने वाले कौशल सिंह, मड़ियाव में किराये के मकान में रह रहे अकबर खान, मानकनगर के रामनगर निवासी करन सिंह चौहान उर्फ संदीप काकोरी के मौदा निवासी प्रियांशु और अमीनाबाद के भूसामंडी निवासी आदिल कलीम को गुण्डा नियंत्रण धिनियम-1970 के तहत इन लोगों को छह माह के लिये लखनऊ से जिला बदर किया है

RELATED ARTICLES

Most Popular