Tuesday, March 31, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलLucknow स्नातक एमएलसी चुनाव में मंत्री, विधायक ने किया मतदान

Lucknow स्नातक एमएलसी चुनाव में मंत्री, विधायक ने किया मतदान

लखनऊ (हि.स.)। स्नातक एमएलसी चुनाव में लखनऊ खंड के लिए चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों के पक्ष में मंत्री, विधायक समेत अन्य सियासी चेहरों ने मतदान किया। इस दौरान प्रगतिशील समाज पार्टी की समर्थित प्रत्याशी कांति सिंह ने उनके एजेंटों को पुलिस द्वारा परेशान करने का आरोप लगाया। 

लखनऊ में सुबह मतदान शुरु होने के बाद मंत्री ब्रजेश पाठक ने निशातगंज स्थित पोलिंग बूथ पर मतदान किया। लखनऊ पश्चिम से विधायक सुरेश श्रीवास्तव ने अशरफाबाद स्थित पोलिंग बूथ और उत्तर लखनऊ के विधायक नीरज बोरा ने बक्शी का तालाब पर बने बूथ में अपने मतदान किये। मंत्री और विधायकों की तरह ही अन्य सियासी चेहरों ने भी मतदान किया, सपा नेता मुशीर अहमत लारी ने नवयुग कन्या डिग्री कॉलेज में मतदान किया। 

नवयुग कन्या डिग्री काॅलेज में ही समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता नाहिद लारी खान ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान करने की कड़ी में कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी द्वारिका प्रसाद शुक्ला ने सेनानी विहार स्थित बूथ पर मतदान किया। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष मुकेश चौहान ने भी अपने समर्थकों के साथ मतदान किया। 

इसी तरह से शिक्षक एमएलसी चुनाव में भी मतदान किया गया। मतदान करने आये शिक्षकों ने अपने मतों का उपयोग कर गोपनीयता बनायी रखी। इस दौरान बूथों के बाहर भाजपा, सपा, कांग्रेस की चौकियों पर बैठे कार्यकर्ता दिखलायी पड़े। कार्यकर्ताओं की ओर से मतदान करने आये लोगों की मदद की गयी और अपने पक्ष में मतदान करने का बार बार आग्रह किया गया। 

मतदान कराने के लिए ड्यूटी दे रहे अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट को देखते हुए मास्क और सेनेटाइजर का भरपूर उपयोेग किया गया। मतदान करने आये लोगों को भी सेनेटाइज करने के बाद ही बूथ के भीतर जाने की अनुमति दी गयी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular