Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशLucknow-आय से अधिक संपत्ति के मामले में सेवानिवृत्त उपायुक्त आबकारी और उनकी...

Lucknow-आय से अधिक संपत्ति के मामले में सेवानिवृत्त उपायुक्त आबकारी और उनकी पत्नी गिरफ्तार

लखनऊ(हि.स.)। आय से अधिक सम्पत्ति बनाने के मामले में विलिजेंस लखनऊ की टीम ने सोमवार को सेवानिवृत्त उप आयुक्त आबकारी भारत रत्न अशोक और उनकी पत्नी सुधा रानी को उनके आवास से गिरफ्तार किया है। 

डीजी विजलेंस रामा पीवी शास्त्री के मुताबिक, जब अशोक वाराणसी में मण्डल आबकारी उप आयुक्त के पद पर तैनात थे। तब उन्होंने फर्जी कम्पनी बनाकर अपने करीबियों को शराब का ठेका दिलाया था। इसमें उनकी पत्नी भी साथ थी। ऐसा करके उन्होंने आय से अधिक सम्पत्ति बना ली थी। इस मामले में 24 जून 2009 में मिर्जापुर के सदर कोतवाली में भारत रत्न अशोक श्रीवास्तव उनकी पत्नी समेत अन्य लोगों पर मुकदमा भी दर्ज हुआ था। एसपी विजलेंस बनारस जांच कर रही थी। बाद में यह मामला लखनऊ विजलेंस को ट्रांसफर हो गया था। 
सोमवार को शासन से अभियोजन की स्वीकृति मिलने के बाद विजिलेंस की टीम ने दोनों को प्रयागराज के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के नया कटरा बेली रोड स्थित आवास से गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular