पुलिस की ढिलाई से दुखी थी किशोरी, परिजनों का हंगामा, दो आरोपी गिरफ्तार
गोंडा में किशोरी की आत्महत्या के बाद गाँव में पुलिस बल तैनात, शांति व्यवस्था कायम
जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। गोंडा में किशोरी की आत्महत्या के मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर होने के बाद SP ने सख्त कदम उठाते हुए माधवपुर चौकी प्रभारी पवन कुमार गिरि को लाइन हाजिर कर दिया है। घटना को लेकर ग्रामीणों और परिजनों में जबरदस्त आक्रोश है। आरोप है कि किशोरी के साथ छेड़छाड़ की जा रही थी, लेकिन पुलिस ने समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
गोंडा में किशोरी की आत्महत्या की घटना कटरा बाजार थाना क्षेत्र के देवापसिया चूटीपुर गांव की है, जहां बुधवार को एक किशोरी ने घर के छत पर बने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि गांव के कुछ युवकों द्वारा बार-बार परेशान किए जाने के बावजूद पुलिस की निष्क्रियता से आहत होकर किशोरी ने यह कदम उठाया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने गुरुवार को पुष्टि की कि प्रकरण में प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने पर माधवपुर चौकी प्रभारी पवन कुमार गिरि को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं, दो नामजद आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य की तलाश जारी है।
यह भी पढें: गोंडा पुलिस की लापरवाही से किशोरी ने की आत्महत्या
आत्महत्या से पहले मिली धमकी
मृतका के पिता के अनुसार, गांव के ही शकील, कमालू, छोटकऊ और सलामुद्दीन नामक युवकों ने रास्ते में उनकी बेटी से अश्लील हरकत की और खेत में खींचकर ले जाने की कोशिश की। घटना की शिकायत स्थानीय चौकी पर की गई थी, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। बुधवार को आरोपी दोबारा पीड़िता के घर पहुंचे और धमकी देने लगे कि अगर शिकायत वापस नहीं ली गई तो अंजाम बुरा होगा। इससे सहमी किशोरी ऊपर के कमरे में गई और फांसी लगा ली।
ग्रामीणों ने लगाया मिलीभगत का आरोप
गोंडा में किशोरी की आत्महत्या की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय और क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज विनय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। पुलिस अधिकारियों ने समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मृतका के चाचा की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई। दो नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी कर ली गई है।
यह भी पढें: धर्मांतरण मामला: छांगुर के सहयोगी की तलाश में Gonda पहुंची ATS
फॉरेंसिक टीम सक्रिय, गांव में तैनात पुलिस बल
घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। महिला संगठनों ने मामले में कड़ी कार्रवाई और दोषी अधिकारियों पर सख्त दंड की मांग की है।
आत्महत्या की वजह बनी पुलिस की निष्क्रियता?
गोंडा में किशोरी की आत्महत्या ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस व्यवस्था की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों का कहना है कि अगर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती, तो उनकी बेटी आज जीवित होती। जिले में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठे सवालों के बीच, यह घटना प्रदेश के अन्य इलाकों में भी चर्चा का विषय बन गई है।
यह भी पढें: Gonda: प्राचीन राम मंदिर से अष्टधातु की राम-लक्ष्मण मूर्तियाँ चोरी
पोर्टल की सभी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h अथवा यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com
नम्र निवेदन: सुधी पाठकों, आपको अवगत कराना है कि आपके द्वारा प्रेषित अनेक खबरें ‘हिंदुस्तान डेली न्यूज’ पोर्टल पर प्रकाशित की जाती हैं; किंतु सभी खबरों का लिंक ग्रुप पर वायरल न हो पाने के कारण आप कई बार अपनी तथा अन्य महत्वपूर्ण खबरों से वंचित रह जाते हैं। अतः आपसे अनुरोध है कि आप सीधे www.hindustandailynews.com पर जाकर अपनी खबरों के साथ-साथ पोर्टल पर प्रकाशित अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं। पोर्टल को और अधिक सूचनाप्रद तथा उपयोगी बनाने के लिए आपके सुझावों का स्वागत है। जानकी शरण द्विवेदी, संपादक-हिंदुस्तान डेली न्यूज, मो. 9452137310
