Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशKanpur News : वरासत अभियान के तहत खतौनी में दर्ज हो मृतक...

Kanpur News : वरासत अभियान के तहत खतौनी में दर्ज हो मृतक के परिजनों का नाम : प्रमुख सचिव

तहसील परिसर के सभी सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे रहें चालू

कानपुर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार ने राजस्व विभाग के मामलों को जल्द से जल्द निपटाने का निर्देश जारी कर रखा है। इसके साथ ही शासन की यह भी प्राथमिकता है कि वरासत अभियान में तेजी लायी जाये और अभियान के तहत खतौनी में मृतक के परिजनों का नाम दर्ज किया जाये। यह बातें मंगलवार को नोडल अधिकारी व प्रमुख सचिव अनिल गर्ग ने कही। 
जनपद के नोडल अधिकारी व प्रमुख सचिव अनिल गर्ग ने मंगलवार को तहसील सदर का औचक निरीक्षण किया। शासन द्वारा चलाए जा रहे वरासत अभियान के भौतिक सत्यापन करने के लिए नोडल अधिकारी सदर तहसील पहुंचे। नोडल अधिकारी ने लेखपालों / कानूनगों को दी गयी लॉगिन आईडी  के द्वारा उनके कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान विजय लेखपाल ने बताया कि लॉगिन आईडी के सॉफ्टवेयर में कुछ गड़बड़ी के कारण समस्या आ रही है। इस पर उन्होंने एडीएम वित्त राजस्व को निर्देशित किया कि एनआईसी के अधिकारियों से तत्काल वार्ता कर उक्त कमियों को दूर कराया जाए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि शासन कि प्राथमिकता के अनुसार वरासत अभियान के तहत मृतक के परिवार वालों के नाम खतौनी में दर्ज करा दिए जाएं। निरीक्षण के दौरान यह प्रकाश में आया कि साक्ष्य के अभाव में कुछ प्रकरण निरस्त किए जा रहे है जिसके सम्बंध में नोडल अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि अविवादित प्रकरणों में साक्ष्य न देने पर उनके प्रकरण को निरस्त ना किया जाए जबकि उनसे अलग से साक्ष्य मांग लिया जाए। उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर को निर्देशित करते हुए कहा कि महिला कर्मियों के लिए बने शौचालय हमेशा स्वच्छ रहे इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके साथ ही उप जिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया कि सभी सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे कार्य करें यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कंप्यूटर रूम, तहसीलदार सदर कोर्ट तथा उप जिला अधिकारी सदर के कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी आलोक तिवारी, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व, अपर जिलाधिकारी आपूर्ति, अपर जिलाधिकारी नगर,उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार सदर उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular