Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशKanpur News : राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि पर गांधी प्रतिमा स्थल का नहीं...

Kanpur News : राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि पर गांधी प्रतिमा स्थल का नहीं खुला ताला, बाहर बैठे पदाधिकारी

– गांधी शांति प्रतिष्ठान के पदाधिकारियों ने नगर निगम पर जताई नाराजगी

कानपुर (हि.स.)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 73वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए जब गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र के पदाधिकारी जब फूलबाग पहुंचे, तो प्रतिमा स्थल पर ताला लगा देखकर वह आक्रोशित हो उठे। नाराज पदाधिकारी गेट के बाहर ही दरी बिछाकर बैठ गए। इस बीच पदाधिकारियों की आलाधिकारियों से बातचीत हुई, जिसके बाद यहां के गेट का ताला खोला गया। इसके बाद प्रार्थना सभा में बापू को यहां पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र के कार्यकर्ता शनिवार शाम को फूलबाग पहुंचे थे। जैसे ही वह बापू की प्रतिमा स्थल के गेट के पास पहुंचे, तो यहां पर ताला लगा मिला। इस पर जब कुछ लोगों ने यहां मौजूद शख्स से गेट खोलने को कहा, तो उसने आदेश न होने की बात करते हुए मना कर दिया। इससे नाराज सभी पदाधिकारी गांधी प्रतिमा स्थल के गेट के बाहर दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए. इस बीच, यहां पर कुछ लोगों की आला प्रशासनिक अफसरों से बातचीत हुई।
सर्वोदयी नेता जगदंबा भाई ने बताया कि उन्होंने डीएम से अपनी शिकायत दर्ज करायी, जिसमें कहा कि कम से कम 30 जनवरी और दो अक्टूबर को गांधी प्रतिमा स्थल का गेट खुला होना चाहिए। उन्होंने बताया कि जिलाधिकरी से बातचीत के पांच मिनट बाद गेट खुल गया। इसके बाद उन लोगों ने बापू को श्रद्धांजलि देने के साथ ही सर्वधर्म प्रार्थना की और सभी से सहयोग और शांति बनाए रखने को कहा गया। यहां पर गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र के अध्यक्ष दीपक मालवीय, छोटे भाई नरोना, सुरेश गुप्ता, बिंदा भाई, मदन भाटिया, अतहर नईम, जय नारायण गुप्ता, कैलाश नारायण त्रिपाठी आदि रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular