– मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर सड़क सुरक्षा माह का किया शुभारंभ
– विधायक व एमएलसी सहित अफसरों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की जागरूकता रैली
कानपुर (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सजीव प्रसारण कर सड़क सुरक्षा माह का उद्घाटन किया है। यह सड़क सुरक्षा अगले माह 20 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता माह कार्यक्रम का आयोजन प0 दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बिल्हौर सीट से विधायक भाजपा भगवती प्रसाद सागर, जिलाधिकारी, डीआईजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर विधायक भगवती प्रसाद सागर ने कहा कि बच्चों को संस्कार देना सभी की जिम्मेदारी है। उन्हें यातायात नियमों के विषय में भी विस्तार से जानकारी दी जाती रहें। बताया कि, परिवाहन विभाग द्वारा युवाओं को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए लगातार स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सभी बच्चे सड़क सुरक्षा का पालन करें तथा एक माह तक चलने वाला यह कार्यक्रम, जिसमें विभिन्न स्थानों पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों को ट्रैफिक पुलिस द्वारा विस्तार से यातायात नियमों का पालन करने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी दी गयी।
एमएलसी अरुण पाठक ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में भारत में प्रतिदिन 16 बच्चों की मृत्यु होती है। हमें सभी को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूकता अभियान छेड़ना होगा। सभी लोग इस जागरूकता अभियान का हिस्सा बने। लोग जन्म दिवस, होली, दिपावली की शुभकामनाएं की तरह ही फेसबुक, वाट्सप तथा अन्य सोशल मीडिया पर यातायात नियमों के लिए जागरूकता स्लोगन, वीडियो अवश्य पोस्ट करें। इस मौके पर उपस्थित छात्र छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने व कराने की शपथ दिलाई गई।
जिलाधिकारी आलोक तिवारी ने कहा कि इस यातायात माह में इंक्रोचमेंट बाद में होगा पहले लोगों को सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक किया जायेगा। आप सभी यातायात नियमों का पालन करे। जो आपके भविष्य के लिए है आप सुरक्षित है तो आपका भविष्य और परिवार सुरक्षित रहेगा। इस जागरूकता कार्यक्रम की शुरुवात आज मुख्यमंत्री ने की है।
कार्यक्रम में डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने कहा कि बच्चों के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम इसलिए किया जाता है क्योंकि आप देश का भविष्य है। आप अपने बड़ों को बताए, समझाए की वह यातायात नियमों का पालन करें। आप बच्चे स्वंय हेलमेट पहने और बड़ां को भी टोके, की वह सीट बेल्ट व हेलमेट अवश्य लगाकर यातायात नियमों का पालन करें।
कार्यक्रम के अंत में एमएलसी, विधायक, डीआईजी, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ महेन्द्र सिंह ने यातायात जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक यातायात बसंत लाल, आरटीओ समेत अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।
Submitted By: Edited By: Deepak Varun
