Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशKanpur News : महिला मित्र से परेशान होकर अधेड़ ने जहरीला पदार्थ...

Kanpur News : महिला मित्र से परेशान होकर अधेड़ ने जहरीला पदार्थ खाकर दे दी जान

महिला मित्र से परेशान होकर अधेड़ ने जहरीला पदार्थ खाकर दे दी जान
कानपुर, 09 जनवरी (हि.स.)।
 चकेरी में अधेड़ ने पड़ोसी महिला से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी होने पर परिजन उसे पास के अस्पताल ले गए। जहां से डॉक्टरों ने अधेड़ को हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हैलट में डॉक्टरों ने मृत घोषित करार कर दिया।
चकेरी थाना क्षेत्र में पीएसी मोड़ निवासी दुर्गा प्रसाद बाजपेई प्राइवेट कर्मी हैं। उनके परिवार में बेटा अरुण बाजपेई पत्नी रेखा हैं। तो वहीं दुर्गा प्रसाद ने बताया कि करीब 12 साल पहले बेटे अरुण की पत्नी की बीमारी के चलते मौत हो गई थीं। वहीं अरुण के दो बेटे हर्षित, और मोहित हैं। अरुण शराब का लती हैं। अरुण का पड़ोस में रहने वाली महिला अर्चना से प्रेम संबंध हो गए थे। जिसके के चलते अर्चना अरुण के साथ घर पर ही रहती थीं। आरोप हैं कि आये दिन अर्चना बेटे से पैसे की मांग करती थीं।
पैसा ना देने पर सभी को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थीं। जिससे अरुण मानसिक रूप से परेशान रहता था। देर रात अरुण का किसी बात को लेकर अर्चना से विवाद हो गया था। जिस के बाद अरुण ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी होने पर परिजन उपचार ल लिए उसे पहले पास के अस्पताल ले गए। जहां से डॉक्टरों ने हालत गम्भीर होने की बात कहकर हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
जहां डॉक्टरों ने देखते ही अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने 112 नंम्बर डायल घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही चकेरी पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Submitted By: Edited By: Mohit Verma

RELATED ARTICLES

Most Popular