Monday, May 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशKanpur News : कोरोना के बढ़ रहे मामलों के बीच सामने...

Kanpur News : कोरोना के बढ़ रहे मामलों के बीच सामने आई बड़ी लापरवाही, भेजे गए 650 खराब सैम्पल

कोरोना के बढ़ रहे मामलों के बीच सैम्पल लेने में बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। कानपुर मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग भेजे गए नमूनों में 650 खराब थे। ये सैम्पल दोबारा भेजने के लिए सीएमओ से कहा गया है।

दरअसल भेजे गए सैम्पलों में कुछ तो कोल्ड चेन मेनटेन करके नहीं पहुंचाए गए तो कुछ सैम्पल ठीक से नहीं लिए गए। इनमें सैम्पल के नाम पर कुछ नहीं है। इसलिए जांच ही नहीं हो सकेगी। मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार को बड़ी संख्या में सैम्पल खराब पाए गए हैं। उनकी दोबारा जांच जरूरी है क्योंकि ऐसे सैम्पल संभव हैं जो हाई रिस्क एरिया से लिए गए हों। 

उधर सीएमओ डॉ. अनिल कुमार मिश्र के मुताबिक अभी मेडिकल कॉलेज के रिजेक्ट सैम्पल की सूचना नहीं मिली है। वैसे इस समबंध में रैपिड रिस्पांस टीम के नोडल अधिकारी से वार्ता करेंगे। संभव है सैपल देर से भेजे गए हों और उनका कोल्ड चेन खराब हो गया हो।

RELATED ARTICLES

Most Popular