Friday, April 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशKanpur News : अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या...

Kanpur News : अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित हुए कई कार्यक्रम

कानपुर (हि.स.)। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था उजास की ओर से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 

दलगत भावनाओं से ऊपर उठकर सर्व स्वीकार्य अटल जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ( उत्तर ) जिलाध्यक्ष सुनील बजाज को अटल जी के 250 से अधिक लैमिनेटेड चित्र व ऊनी कंबल सौंपे गए। ताकि इनके माध्यम से जिले के विभिन्न सेक्टरों में अटल जी के विचारों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। 

इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के विचारों को लोगों तक पहुंचाने का उजास का यह प्रयास सराहनीय है। सोशल एवं कल्चरल सोसायटी उजास की अध्यक्ष डॉ. आभा द्विवेदी ने कहा कि अटलजी सिर्फ राजनेता नहीं बल्कि जनप्रिय साहित्यकार थे। उनके विचारों से हर किसी को खासकर युवा पीढ़ी को परिचित होना चाहिए।
उन्होंने बताया कि अटल जी की जयंती पर इस तरह के आयोजन उजास की ओर से पिछले कई वर्षों से किए जा रहे हो साथ ही इस बार पूर्व संध्या पर रात में खुले आसमान के नीचे सोने वालों को कंबल वितरण किया गया। अलाव की व्यवस्था की गई। इसके अलावा मिष्ठान के रूप में गुलगुले बांट कर खुशी मनाई गई। कार्यक्रम में अर्पित अवस्थी, संदीप त्रिपाठी, शालिनी जायसवाल, उमा विश्वकर्मा, रश्मि कुलश्रेष्ठ, सरोज झा, प्रशांत झा, प्रतीक शुक्ला, आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular