श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ से रूट डायवर्ट, Kajli Teej पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह रोका गया
सुनील द्विवेदी
गोंडा। Kajli Teej त्यौहार पर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने 24 अगस्त से 27 अगस्त तक यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। इस दौरान श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने के लिए हल्के तथा भारी, दोनों प्रकार के वाहनों के रास्तों में परिवर्तन किया गया है।
यह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि ऐसे भारी व मालवाहक वाहन जो लखनऊ से चलकर जनपद बलरामपुर और श्रावस्ती को जाने के लिए गोंडा से होकर जाते थे, अब उन्हें जरवल रोड से कैसरगंज होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचना होगा। इसी तरह बलरामपुर, श्रावस्ती से लखनऊ जाने वाले वाहनों को अब पयागपुर और कैसरगंज के रास्ते लखनऊ की ओर डायवर्ट किया गया है। यह परिवर्तन Kajli Teej पर बढ़ी हुई भीड़ को नियंत्रित करने के लिए किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वे बड़े वाहन, जो बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती से होकर गोंडा के रास्ते वजीरगंज, नवाबगंज से अयोध्या की ओर जाते थे, Kajli Teej पर उनके मार्ग में भी परिवर्तन कर दिया गया है। अब वे सभी वाहन बलरामपुर से उतरौला रोड होते हुए बेवां चौराहा (सिद्धार्थ नगर) होते हुए बस्ती के रास्ते अयोध्या पहुंचेंगे। इन जिलों के छोटे वाहन जो पहले गोंडा से होकर अयोध्या जाते थे, उन्हें भी नया मार्ग दिया गया है। अब वे बलरामपुर से उतरौला, रेहरा बाजार, मनकापुर, कोलह्मपुर और लोलपुर होते हुए अयोध्या जाएंगे। यह सभी बदलाव विशेष रूप से Kajli Teej पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अयोध्या से गोंडा होते हुए बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती जाने वाले वाहन अब लोलपुर पुल से कोलह्मपुर, नवाबगंज, मनकापुर और उतरौला के रास्ते भेजे जाएंगे। यह रूट डायवर्जन Kajli Teej पर यातायात को संतुलित करने के लिए लागू किया गया है।
लखनऊ से गोंडा आने वाले छोटे वाहनों के लिए भी रास्ते बदले गए हैं। अब वे जरवल रोड से भंभुवा, कर्नलगंज, भौरीगंज, परसपुर और डेहरास होते हुए गोंडा आएंगे। इसी प्रकार, लखनऊ से अयोध्या के रास्ते गोंडा पहुंचने वाले छोटे वाहन लोलपुर से जनपद में प्रवेश कर सकेंगे। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे Kajli Teej के दौरान यात्रा से पहले नए मार्गों की जानकारी अवश्य ले लें।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि गोंडा जिले की सीमा के अंदर हल्के वाहनों को छोड़कर बाकी अन्य सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि Kajli Teej के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए आवश्यक सेवाओं में प्रयुक्त होने वाले वाहनों को छोड़कर सभी भारी वाहनों का प्रवेश रोका गया है। एसपी ने शहर के व्यापारियों से भी अपील किया है कि वे Kajli Teej पर प्रशासन के निर्देशों का पालन करें तथा इन दिनों बाहर से माल मगाने से बचें और यातायात व्यवस्था में सहयोग दें।

यह भी पढें : Land dispute में टंकी पर चढ़ गया युवक, मचा हड़कंप
पोर्टल की सभी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h अथवा यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com
कलमकारों से .. तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : अतुल द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 08619730058 E-Mail : hindustandailynews1@gmail.com
