Friday, April 3, 2026
Homeव्यापारGST के टैक्स स्लैब में होगा बड़ा बदलाव

GST के टैक्स स्लैब में होगा बड़ा बदलाव

5 फीसद वाले स्लैब को बढ़ाकर 8 फीसद करेगी सरकार!

बिजनेस डेस्क

नई दिल्ली। महंगाई के मोर्चे पर एक आम आदमी के लिए बुरी खबर है। दरअसल, जीएसटी की सबसे कम स्लैब पर सरकार टैक्स की दर बढ़ा सकती है। सूत्रों के हवाले से पीटीआई समाचार एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, जीएसटी परिषद अपनी अगली बैठक में सबसे कम टैक्स स्लैब को 5 फीसद से बढ़ाकर 8 फीसद कर सकती है। राज्य के वित्त मंत्रियों का एक पैनल इस महीने के अंत तक अपनी रिपोर्ट जीएसटी परिषद को सौंप सकती हैं। इसमें सबसे कम स्लैब को बढ़ाने और स्लैब को युक्तिसंगत बनाने समेत राजस्व बढ़ाने के लिए विभिन्न कदमों का सुझाव दिया गया है। बता दें कि वर्तमान में ळैज् एक चार स्तरीय संरचना है, जिस पर क्रमशः 5 फीसद, 12 फीसद, 18 फीसद और 28 फीसद की दर से टैक्स लगता है। आवश्यक वस्तुओं को या तो सबसे कम स्लैब में छूट या टैक्स लगाया जाता है, जबकि विलासिता और अवगुण वस्तुओं पर हाई टैक्स स्लैब लागू होता है। लग्जरी और सिन गुड्स पर सबसे अधिक 28 फीसदी स्लैब के ऊपर सेस लगता है। इसपर टैक्स कलेक्शन उपयोग जीएसटी रोलआउट होने के बाद राज्यों को राजस्व नुकसान की भरपाई के लिए किया जाता है।
एजेंसी ने कहा कि टैक्स स्लैब को 5 फीसद से बढ़ाकर 8 फीसद करने से अतिरिक्त 1.50 लाख करोड़ वार्षिक राजस्व प्राप्त हो सकता है। गणना के अनुसार, एक फीसदी की बढ़ोतरी से सालाना 50,000 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हो सकता है। इसमें मुख्य रूप से पैकेज्ड खाद्य पदार्थ शामिल हैं। इसके अलावा, मंत्रियों का समूह जीएसटी को तीन-स्तरीय संरचना बनाना चाहता है, जिसमें क्रमशः 8 फीसद, 18 फीसद और 28 फीसद की दरों में संशोधन होगा। यदि प्रस्ताव आता है तो सभी वस्तुओं और सेवाओं पर वर्तमान में 12 फीसद टैक्स लगाया जाता है, जो 18 फीसद स्लैब में चले जाएंगे। इसके अलावा, मंत्री विभिन्न टैक्स स्लैब के तहत अन्य वस्तुओं को भी एड कर सकती हैं। इसके अलावा मंत्री समूह जीएसटी से छूट प्राप्त वस्तुओं की संख्या कम करने का भी प्रस्ताव देगा। अभी बिना ब्रांड वाले और बिना पैकेज वाले खाद्य पदार्थ और डेयरी वस्तुएं जीएसटी के दायरे से बाहर हैं। सूत्रों ने बताया कि जीएसटी परिषद की बैठक इस महीने के अंत में या अगले महीने की शुरुआत में हो सकती है। इसमें मंत्री समूह की रिपोर्ट पर चर्चा की जाएगी।

यह भी पढ़ें : नदी किनारे पिकनिक मनाने गए छह युवक डूबे, चार की मौत

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular