जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने अभिनव पहल करते हुए पुलिस लाइंस में नववर्ष के उपलक्ष्य पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशासनिक, न्यायिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मण्डलायुक्त सहित सभी अधिकारियों ने अधिकारियों-कर्मचारियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी तथा अपील किया कि नए साल की चुनौतियों को स्वीकार कर अपने-अपने दायित्वों का सुचारु रूप से निर्वहन करें जिससे नए साल में देवीपाटन मंडल हर क्षेत्र में उन्नति कर सके। इसके साथ ही सभी अधिकारियों द्वारा आईजी के पद पर प्रोन्नत हुए डीआईजी डॉ राकेश सिंह को बधाई दी गई। इस मौके पर देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. राकेश कुमार सिंह, आयुक्त एसवीएस रंगाराव, जनपद न्यायाधीश संजय शंकर पांडेय, मुख्य वन संरक्षक, जिलाधिकारी डॉ नितिन बंसल, सीडीओ शशांक त्रिपाठी, सीजेएम, एडीएम, एएसपी गोंडा, सिटी मजिस्ट्रेट, डीएसओ सहित एसडीएम सदर कुलदीप सिंह, कर्नलगंज ज्ञान चन्द्र गुप्ता, तरबगंज राजेश कुमार, मनकापुर हीरालाल व पुलिस क्षेत्रधिकारी सदर लक्ष्मीकांत गौतम, सीओ तरबगंज महावीर सिंह, सीओ कर्नलगंज मुन्ना उपाध्याय, सीओ मनकापुर, परिवीक्षाधीन सीओ आशीष शर्मा तथा थानों के पुलिस अधिकारीगण रहे। पुलिस अधीक्षक ने समारोह में आए सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद सभी अधिकारियों ने सेल्फी प्वाइंट पर फोटो भी खिंचवाए। समारोह का संचालन एएसपी महेंद्र कुमार ने किया।
यह भी पढ़ें : तेलंगाना में पैठ बनाने के माओवादियों के मंसूबे नाकाम

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
