Sunday, February 15, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:22 जुलाई तक मनाया जाएगा भूजल सप्ताह

Gonda News:22 जुलाई तक मनाया जाएगा भूजल सप्ताह

संवाददाता

गोण्डा। भूगर्भ जल के उपयोग में लगातार वृद्धि के कारण भूजल उपलब्धता में कमी आने के साथ ही साथ जल प्रदूषण की समस्याएं नई चुनौतियों के रूप में सामने आ रही हैं। भूजल संसाधनों की उपलब्धता में प्रभावी सुधार, गिरते भूजल स्तर के दीर्घकालिक एवं स्थाई समाधान के लिए भूगर्भ जल संसाधनों का प्रभावी प्रबंधन आवश्यक है, आम जनमानस को भू जल संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाना अति आवश्यक है। भूजल संरक्षण को लेकर आम जनमानस तक संदेश पहुंचाने और जागरूकता लाने के उद्देश्य से 16 जुलाई से 22 जुलाई तक जनपद में भूजल सप्ताह मनाया जाएगा। भूजल सप्ताह का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही द्वारा 27 विभागों के अधिकारियों को प्रचार प्रसार एवं जन जागरूकता अभियान चलाए जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रभागीय वन अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, अधिशासी अभियंता जल निगम, अधिशासी अभियंता सरयू नहर खंड प्रथम, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी,जिला कार्यक्रम अधिकारी, उपनिदेशक कृषि, भूमि संरक्षण अधिकारी, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, जिला विकास अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला कृषि अधिकारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण खंड, नेहरू युवा केंद्र जिला, समाज कल्याण अधिकारी, परियोजना अधिकारी डूडा, उपायुक्त एनआरएलएम, उपायुक्त मनरेगा, केंद्र प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र, उपायुक्त उद्योग, सहायक निदेशक मत्स्य तथा गैर सरकारी संगठनों द्वारा जिला स्तर एवं तहसील स्तर एवं विकास खंड स्तर पर भूगर्भ जल संरक्षण को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। विद्यालयों एवं कॉलेजों में भूजल सप्ताह के मुख्य विचार बिंदु ’जल संरक्षण है एक संकल्प, नहीं है इसका कोई विकल्प’ पर केंद्रित परिचर्चा, संवाद, निबंध, वाद-विवाद, चित्रकला आदि जागरूकता गतिविधियां आयोजित किए जाएंगे। शहरी क्षेत्रों में नगर विकास विभाग द्वारा पोस्टर, होर्डिंग, बैनर आदि के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा। इसके साथ ही वर्षा जल संचयन एवं भूजल संवर्धन से संबंधित योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गण द्वारा किया जाएगा।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular