संवाददाता
गोण्डा। जनपद न्यायालय परिसर में टाइप फाइव के 09 न्यायिक अधिकारी आवासों के निर्माण के लिए मुख्य न्यायाधीश गोविन्द माथुर व प्रशासनिक न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता, परिक्षेत्रीय मुख्य न्यायाधीश के सीपीएस दिलीप चन्द्र श्रीवास्तव की उपस्थिति में जनपद न्यायाधीश संजय शंकर पाण्डेय ने शिलान्यास किया। प्रशासनिक न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता एवं मुख्य न्यायाधीश गोविन्द माथुर द्वारा अपने आर्शीवचनों से जनपद न्यायालय के न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, कार्यदायी संस्था व आयोजक मण्डल के सभी सदस्यों को अभिसिंचित किया गया। अन्त में अंगद प्रसाद अध्यक्ष इन्फ्रास्टक्चर कमेटी व प्रथम अपर जिला जज द्वारा मुख्य न्यायाधीश, प्रशासनिक न्यायाधीश, कार्यदायी संस्था, न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया कर्मियों, कार्यक्रम आयोजक टीम के अरुण कुमार, कोर्ट मैनेजर तथा अन्य सहभागी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा समारोह सफल बनाने हेतु सभी के प्रति आभार प्रकट किया गया। इसी क्रम में जनपद न्यायालय में आवासीय भवनों निर्माण हेतु प्रस्तावित स्थल पर जनपद न्यायाधीश संजय शकर पाण्डेय द्वारा भूमि पूजन किया गया तथा नींव की आधार शिला रखकर निर्माण कार्य का शुभारम्भ कराया गया। इस अवसर पर जनपद न्यायालय के न्यायिक अधिकारीगण, प्रशासनिक अधिकारी उमा शंकर शुक्ल, कर्मचारीगण एवं कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियन्ता एवं उनके स्टाफ, सुरक्षाकर्मी तथा अन्य लोग कार्यक्रम के प्रारम्भ से लेकर समापन तक तन्मयता से उपस्थित रहे।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
