इंकलाब फाउंडेशन ने बच्चों पर किताब कम करने की उठाई आवाज
संवाददाता
गोण्डा। जिले के निजी विद्यालयों के मनमानी के खिलाफ इंकलाब फाउंडेशन ने आवाज बुलंद की है बुधवार को इंकलाब फाउंडेशन अविनाश सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी सम्बोधित मांगपत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा है निजी विद्यालयों एनसीईआरटी पुस्तकों से पढ़ाई कराए जाने व अन्य मांग की है। डॉ अरुण सिंह ने कहा कि सीबीएसई पद्धति से पढ़ाने के नाम शिक्षा का व्यवसायीकरण कर दिया गया है कक्षा एक से पांच तक में अध्ययन बच्चें किताबों व होम वर्क के बोझ तले दबे जा रहे हैं उनकी मासूमियत खत्म हो रही है इससे उनका विकास प्रभावित हो रहा है। नेशनल करिकुलम फ्रेम वर्क का हवाला देते हुए कहा कि होमवर्क देने की व्यवस्था का पालन किया जाए उन्होंने कहा कि फिनलैंड सहित कई देशों में छोटे बच्चों को गृह कार्य नही दिया जाता है यहां पर भी इस तरह की व्यवस्था की जाए। नील ठाकुर ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों में में लूट मची पड़ी है जिसको लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया गया है। मांग की गई है कि हर विद्यालयों में एनसीईआरटी की किताबें चलाई जाए। इंकलाब फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने कहा कि जिले के प्राइवेट स्कूलों में किताबे, ड्रेस, पेंसिल, रबर ऐसे कई छोटी छोटी चीजे स्कूलों से दी जा रही है जिसका असर आम परिवार पर पड़ रहा है। हर चीज विद्यालय से देना बिल्कुल उचित नहीं है। सभी स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबें चलाई जानी चाहिए। किसी भी अभिभावक को किसी वस्तु के लिए विशेष दुकान और विद्यालय से लेने के लिए दबाव नहीं बनाना चाहिए। अभिभावक हरीश गुप्ता ने कहा कि किताबों पर प्रिंट दाम से भी अधिक दाम लिस्ट पर दिए हुए है। एक लंबी लिस्ट हमें पकड़ा दी जाती है। ज्ञापन देने वालों में अविनाश सिंह, डॉ अरुण सिंह, नील ठाकुर, आयुष मिश्रा, आदर्श अवस्थी, शिवम मंझवार, अंकित मिश्रा, प्रिंस, प्रमोद, मनीष व कई लोग शामिल रहे ।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
