Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : DM ने शुरू किया मोहल्ला चौपाल, पात्र मौके पर...

Gonda News : DM ने शुरू किया मोहल्ला चौपाल, पात्र मौके पर ही हुए लाभान्वित

संवाददाता

गोण्डा। नगर वासियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के साथ ही सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र वार्डवासियों को दिलाने और वार्ड को स्वच्छ व सुंदर बनाने की मुहिम के तहत जिला प्रशासन द्वारा ‘सरकार आपके द्वार’ संकल्प के साथ नगर चौपाल की शानदार शुरुआत की गई है। शनिवार को मोहल्ला चौपाल का शुभारंभ पंतनगर से किया गया, जहां पर डीएम डा. उज्ज्वल कुमार व सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से जन समस्याएं सुनने के साथ ही सरकार की विभिन्न लाभार्थीपरक एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ वितरण किया। पंतनगर रामलीला मैदान में आयोजित चौपाल में महिला कल्याण, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य एवं रसद, समाज कल्याण, बेसिक शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार, नगरीय विकास अभिकरण डूडा तथा दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा स्टॉल लगाए जिसमें वार्डवासियों के विभागीय योजनाओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त किए गए। चौपाल के औपचारिक शुभारंभ के पहले डीएम व सीडीओ ने विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के स्टॉल पर डीएम ने नन्ही बच्ची को खीर खिलाकर अन्न प्रासन कराया तथा गर्भवती 05 महिलाओं की गोद भराई भी की। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा पूर्ण दिव्यांग बच्चों को जिलाधिकारी के हाथों ब्रेल लिपि की किट दिलाई गई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने कहा कि मोहल्ला चौपाल के माध्यम से जिला प्रशासन निचले स्तर पर जाकर छोटी समस्याओं के निराकरण के साथ ही वार्ड को सुन्दर व स्वच्छ बनाने और सरकार की जो भी योजनाएं जनसामान्य के कल्याण के लिए संचालित की जा रही हैं, उनका लाभ पाने से वंचित रहने वाले हर वार्डवासी को लाभ दिलाना है। इसके साथ सरकार की योजनाओं का रूट लेवल तक व्यापक प्रचार-प्रसार भी कराया जाएगा ताकि लोग योजनाओं के बारे में जान सकें और उनका लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि अब निर्धारित तिथियों में मोहल्ला चौपाल का आयोजन करेंगे जहां पर विभिन्न विभागों के कैंप लगेंगे और छात्रों को योजनाओं का लाभ बिना किसी देरी के दिया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति 4.0 के तहत महिला सशक्तीकरण, नारी सम्मान, महिलाओं एवं बच्चा टीकाकरण व एनीमिया जैसी बीमारी से निजात दिलाना, बालिका शिक्षा व सुरक्षा, बच्चों को पुनर्वास केन्द्रों में भर्ती कराकर स्वस्थ कराना आदि कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएगें। इसके अलावा जिलाधिकारी ने सरकारी प्राइमरी स्कूलों में बच्चों का पंजीकरण बढ़ाने पर विशेष बल दिया।

Gonda News : DM ने शुरू किया मोहल्ला चौपाल, पात्र मौके पर ही हुए लाभान्वित

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मुहल्ला चापाल के माध्यम से नगर वासियों से अपनी समस्यांए उचित फोरम पर रखने का मौका तो मिलेगा ही इसके साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं से उन्हें लाभान्वित भी किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि भोपाल में वार्ड के निवासी अपनी बात खुलकर रख सकेंगे और अधिकारियों की मौजूदगी में उनकी समस्याओं का तत्काल निस्तारण भी कराया जाएगा, जिसकी शुरुआत कर दी गई है। कार्यक्रम समापन के बाद डीएम व सीडीओ ने रामलीला मैदान परिसर में ही पौधरोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान प्रभारी अधिकारी नगर निकाय/सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, सीएमओ डा. आरएस केसरी, एसडीएम सदर विनोद कुमार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष सोनी, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह, जिला दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी विकास वर्मा, पीओ डूडा विनोद सिंह, ईओे संजय मिश्रा सहित अन्य अधिकारीगण तथा वार्डवासी उपस्थित रहे।

चौपाल में लाभ पाकर गदगद हुए वार्डवासी

मिशन शक्ति 4.0 के तहत ‘सरकार आपके द्वार’ चौपाल में विभिन्न प्रकार लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और लाभों का वितरण किया गया। डीएम व सीडीओ ने 26 पात्रों को राशन कार्ड, 139 लोगों को आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड, पूर्णतया दिव्यांग बच्चों अरमान व शगुन को ब्रेल लिपि किट, 05 निराश्रित महिलाओं को विधवा पेंशन, 05 वृद्ध जनों को वृद्धावस्था पेंशन, 05 लोगों को प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का स्वीकृति पत्र, 05 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल प्रदान किया। मेले में इसके अलावा 49 लोगों को कोविड का टीका, 12 लोगों का स्वास्थ्य चेकअप तथा 35 लोगों को दवा का वितरण किया गया। इसके अलावा 10 लोगों को ई-श्रम कार्ड का वितरण किया गया।

Gonda News : DM ने शुरू किया मोहल्ला चौपाल, पात्र मौके पर ही हुए लाभान्वित

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular