Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: DM ने किया राजकीय पुस्तकालय का निरीक्षण

Gonda News: DM ने किया राजकीय पुस्तकालय का निरीक्षण

संवाददाता

गोण्डा। जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने सोमवार को राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण कर वहां पर कराएं कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पुस्तकालय में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं से बात कर व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि को निर्देशित किया कि वे पुस्तकालय में 06 अदद वाईफाई युक्त कम्प्यूटर, एयर कंडीशनर तथा बेंच आदि का प्रबन्ध कराएं तथा पुस्तकालय परिसर में अखबार पढ़ने के लिए आने वालों लोगों के बैठने का समुचित प्रबन्ध करें। जिलाधिकारी ने पुस्तकालय के प्रथम तल पर कराए गए नवनिर्माण कार्य को देखा। वहां पर पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी तैयारियों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया है कि वे निश्चित अन्तराल पपर पुस्तकालय का औचक निरीक्षण कर लिया करें तथा वहां पर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए दी जा रही व्यवस्थाओं का मुआयना कर लिया करें। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाय कि परिसर में गंदगी न रहे। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि पुस्तकालय में अवशेष निर्माण कार्य को अति शीघ्र पूर्ण कराएं। निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, ओएसडी शिवराज शुक्ला व अन्य उपस्थित रहे।

Gonda News: DM ने किया राजकीय पुस्तकालय का निरीक्षण

यह भी पढ़ें : बीसी संचालक से चार लाख लूटकर बदमाश फरार

Gonda News: DM ने किया राजकीय पुस्तकालय का निरीक्षण

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular