Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : 95वें बलिदान दिवस पर याद किए गए अमर शहीद...

Gonda News : 95वें बलिदान दिवस पर याद किए गए अमर शहीद लाहिड़ी

जेल परिसर में हवन व शांति पाठ के बाद अमर शहीद को दी गई श्रद्धांजलि

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। ‘शहीदों की चिताओं पर लगेगें हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा’ के संकल्प के साथ स्वतंत्रता संग्राम के अमर नायक शहीद राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी जी के 95वें बलिदान दिवस के अवसर पर जिला कारागार में आर्य समाज द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ हवन-पूजन एवं शांति पाठ सम्पन्न कराया गया। लाहिड़ी जी के बलिदान दिवस पर अमर शहीद को बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी व मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी तथा अमर शहीद राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी के जन्म स्थानग्राम पवना बांग्लादेश से शोधकर्ता देवाहुति चौधरी तथा काशी से महेश उपाध्याय, रामदास वर्मा तथा डा. राकेश्वरी प्रसाद सहित अन्य वरिष्ठ व कनिष्ठ अधिकारियों गणमान्य नागरिकों, अधिवक्ताओं तथा समाजसेवियों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। जिला कारागार में हवन-पूजन करने के उपरान्त डीएम, सीजेएम, व एएसपी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने जेल परिसर में लाहिड़ी जी के बलिदान स्थल पर स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनकी शहादत को याद किया। लाहिड़ी जी के ग्राम पावन बांग्लादेश से आई हुई शोधकर्ता द्वारा उनके जन्म स्थान से लाई हुई मिट्टी को जिलाधिकारी ने अपने हाथों से लाहिड़ी बलिदान स्थल पर समर्पित किया।

Gonda News : 95वें बलिदान दिवस पर याद किए गए अमर शहीद लाहिड़ी

यह भी पढ़ें : महाकाल मंदिर में हिंदू आईडी पर घुसा मुस्लिम युवक, साथ में थी हिंदू दोस्त

अमर शहीद लाहिड़ी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के उपरान्त लाहिड़ी जी को सलामी दी गई और राष्ट्रगान की धुन बजाई गई। श्रद्धान्जलि सभा एवं सलामी के उपरान्त आयोजित समारोह में सर्वधर्म समभाव के तहत सभी धर्मों के धर्म गुरुओं द्वारा शांति किया गया। इस अवसर पर लाहिड़ी जी के जीवन एवं बलिदान पर प्रकाश डालते हुए जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने अमर शहीद लाहिड़ी जी के अन्तिम वाक्य ‘मैं मरने नहीं जा रहा, अपितु आजाद भारत में पुनर्जन्म लेने जा रहा हूं’ दोहराते हुए कहा कि लाहिड़ी जी का जीवन राष्ट्र प्रेम का एक जीवन्त उदाहरण है। हम सबको उनसे प्रेरणा लेते हुए देश हित के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करना चाहिए। यही लाहिड़ी जी के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी ने कहा कि लाहिड़ी जी जैसे व्यक्तित्व और सच्चे राष्ट्र भक्तों के बलिदानों के कारण ही हम सब भारतीय आज आजाद भारत में सांस ले पा रहे हैं। उन्होंने लोगों का आहवान करते हुए कहा कि इस अवसर पर हम सबको निःस्वार्थ भाव से राष्ट्र सेवा का संकल्प लेना चाहिए और आजादी के दीवानों के सपनों का भारत बनाने में अपना योगदान करना चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कहा कि लाहिड़ी जी का बलिदान भारत के युवाओं के लिए सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि देश को गुलामी की दास्तां से मुक्ति दिलाने के लिए 26 वर्ष की उम्र में अपने देश के लिए फांसी के फन्दे को हंसते हुए चूमने वाले अमर शहीद लाहिड़ी जी का सम्पूर्ण जीवन प्रेरणा से भरा हुआ है। समारोह के बाद डीएम तथा एएसपी द्वारा लाहिड़ी उद्यान परिसर में पौधरोपण भी किया गया।

Gonda News : 95वें बलिदान दिवस पर याद किए गए अमर शहीद लाहिड़ी

यह भी पढ़ें : रेप के आरोपी को 85 दिन में आजीवन कारावास

आयोजित समारोह में जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के एक मात्र जीवित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम अचल आचार्य सहित अन्य सेनानियों के परिजनों को माला पहनाकर व अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम जीआईसी जीजीआईसी, प्राथमिक विद्यालय हारीपुर नवीन के छात्र-छात्राओं तथा सूचना विभाग के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं जादूगर मिस्टर इण्डिया द्वारा शानदार जादू प्रोग्राम का प्रस्तुतीकरण किया गया। इस अवसर पर बंजरग दल द्वारा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें जिलाधिकारी ने पहुंचकर उत्साहवर्धन किया। सूचना विभाग द्वारा एलईडी वैन के माध्यम से लाहिड़ी जी के जीवन से सम्बन्धित लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता केके श्रीवास्तव व वरिष्ठ अध्यापक व उद्घोषक रघुनाथ पाण्डेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर पीपल चौराहे से विशाल प्रभात फेरी भी निकाली गई जो कार्यक्रम स्थल पर आकर समाप्त हुई। कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी, मुख्य राजस्व अधिकारी जयनाथ यादव, एडीएम सुरेश कुमार सोनी, एएसपी शिवराज, सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, डीएफओ आरके त्रिपाठी, सीओ सदर लक्ष्मीकान्त गौतम, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, समाजसेवी रुचि मोदी, शारदा कान्त पाण्डेय, रेखा श्रीवास्तव, समाजसेवी धर्मवीर आर्य, आर्य समाज से अनिल आर्य, माधवराज सिंह, परसपुर विकास मंत्र के डा. अरुण सिंह, डा. उमा सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक, अधिकारीगण, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं जनसामान्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : जाली नोट बनाने वाले गैंग के पांच अभियुक्त गिरफ्तार
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular