Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : 3 न्यायिक अधिकारी कोरोना संक्रमित, दो दिन बंद रहेगी...

Gonda News : 3 न्यायिक अधिकारी कोरोना संक्रमित, दो दिन बंद रहेगी दीवानी कचहरी

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जनपद न्यायालय में तैनात तीन न्यायिक अधिकारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के कारण 22 व 23 सितंबर को दीवानी कचहरी के समस्त न्यायालय बंद रहेंगे। यह जानकारी देते हुए जनपद न्यायाधीश ने बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कुछ अदालतों के विशेष आवश्यक मामलों की सुनवाई होगी। 22 सितंबर को नियत वादों की सुनवाई 20 अक्टूबर को तथा 23 सितंबर को नियत वादों की सुनवाई 21 अक्टूबर को होगी। जनपद न्यायाधीश के अनुसार, इन दोनों दिनों ने कचहरी परिसर व न्यायालय भवनों का सेनिटाइजेशन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular