जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिले के छपिया थाने की पुलिस ने रविवार को नकली शराब बनाकर बेंचने वाले एक अन्तर राज्यीय गिरोह के 25 हजार रुपए के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शासन के निर्देश पर पूरे प्रदेश में आपराधिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे 100 दिवसीय अभियान के तहत छपिया थाने के प्रभारी चितवन कुमार ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत वांछित 25 हजार रुपए के इनामिया अभियुक्त कंवलजीत वालिया पुत्र राजेन्द्र सिंह वालिया निवासी साकेत नगर थाना किदवई नगर जनपद कानपुर नगर हालपता ए 33/1 धर्म कॉलोनी पालम विहार एक्सटेंशन सूरत नगर थाना राजेंद्र नगर गुरुग्राम (हरियाणा) को गिरफ्तार किया। गत वर्ष जिले के मनकापुर थाना क्षेत्र में नकली शराब बनाकर बेंचने का मामला प्रकाश में आया था, जिसमें अभियुक्तों द्वारा एक संगठित गिरोह के माध्यम से अवैध कच्ची अपमिश्रित शराब को शराब की नकली शीशियों में नकली क्यूआर कोड व रैपर लगाकर असली ठेके की शराब बनाकर बेंचा जाता था। मनकापुर पुलिस ने इस गिरोह के सदस्यां की गिरफ्तारी करके 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी, जिसमें कंवलजीत अब तक फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक की तरफ से उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया था। छपिया थाने की पुलिस ने उसे रविवार को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया।
यह भी पढें : शहर में रोडवेज बसों का रूट बदला, बस अड्डे से बंद होगी डग्गामारी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
