Sunday, April 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : 125वीं जयंती पर याद किए गए नेता जी

Gonda News : 125वीं जयंती पर याद किए गए नेता जी

संवाददाता

गोण्डा। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मॉडर्न पब्लिक स्कूल में पराक्रम दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विजय शंकर सिंह ने कहा कि यह अत्यंत दुखद है कि नेताजी के व्यक्तित्व व कृतित्व को अभी तक पाठ्यक्रमों में शामिल नहीं किया गया। मुख्य अतिथि एलबीएस पीजी कालेज प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष वर्षा सिंह ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की कथनी और करनी में अंतर नहीं था। उन्होंने देश की आजादी में जो भूमिका निभाई, उसको कभी भुलाया नहीं जा सकता। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर के लोकप्रिय चिकित्सक डॉ पुण्योदय मिश्रा व उनकी धर्मपत्नी मिसेज इंडिया डॉ अनीता मिश्रा ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों से कोविड-19 को देखते हुए अधिकाधिक संख्या में वैक्सीनेशन कराने की अपील की। इस समारोह को डॉ ओंकार पाठक, जसपाल सिंह सलूजा, डॉ उमा सिंह, अजेय विक्रम सिंह, महेंद्र सिंह, केबी सिंह, वंदना जायसवाल आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन केके श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव एवं नेशनल पीजी कॉलेज लखनऊ की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ बीनू सिंह ने संयुक्त रुप से किया। डॉ अनीता मिश्रा को मिसेज इंडिया 2021 चुने जाने पर पटेल नगर वासियों ने सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के आयोजक व कालेज के प्रबंधक डॉ शेर बहादुर सिंह ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष इसी तरह से उल्लास पूर्ण तरीके से मनाया जाता रहेगा। कार्यक्रम में रवि मोदी, सुशील श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, सुदीप श्रीवास्तव, अवधेश श्रीवास्तव, श्याम बहादुर सिंह, राम शरण सिंह, क्षत्रिय कल्याण परिषद के अध्यक्ष अमित सिंह व इंकलाब फाउंडेशन के अविनाश सिंह आदि की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। विशेष आकर्षण में सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमूर्ति के रूप में विवान राजपूत व अथर्व प्रताप सिंह रहे।

Gonda News : 125वीं जयंती पर याद किए गए नेता जी
यह भी पढ़ें :  रविवार को मिले 183 कोरोना मरीज
अनुरोध

आप अवगत ही हैं कि हिन्दुस्तान डेली न्यूज देवीपाटन मण्डल का प्रमुख न्यूज पोर्टल है। पोर्टल की महत्वपूर्ण प्रादेशिक व राष्ट्रीय खबरों को भी इस ग्रुप में स्थान मिलता है। अवांछित सामग्री से ग्रुप को बचाने के लिए एडमिन के अलावा अन्य किसी के द्वारा भी पोस्ट किया जाना प्रतिबंधित है। डिस्अपीरिंग मैसजेज की सेटिंग आन होने के कारण ग्रुप पर पोस्ट की जाने वाली सामग्री सात दिन बाद स्वतः नष्ट हो जाती है अर्थात् ग्रुप में जाकर बार-बार ‘क्लीर चैट’ करने की जरूरत नहीं पड़ती है। खबरों की अधिकता को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण खबरें ही ग्रुप पर पोस्ट की जाती हैं। www.hindustandailynews.com पर क्लिक कर पोर्टल की सभी खबरों को आप पढ़ सकते हैं। खबरों को लेकर यदि आपके कोई सुझाव हों तो उनका स्वागत है।
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल/वाट्सएप 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular