Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: सड़क हादसे में वृद्ध की मौत

Gonda News: सड़क हादसे में वृद्ध की मौत

अनिल कुमार दूबे

रामापुर, गोण्डा। जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गुरुवार की देर शाम एक सड़क हादसे में वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रुपईडीह भेजवा दिया है।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगदीशपुर बल्दी गांव के तेलियन पुरवा निवासी तेज राम (60) पुत्र राम समोखन एक निजी कार्यक्रम में शामिल होकर देर शाम घर लौट रहे थे। रामापुर कस्बे के निकट बनगांव प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के पास किसी अज्ञात वाहन से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। परिणाम स्वरूप उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने डायल 112 व 108 को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कौड़िया थाने के उप निरीक्षक शरद अवस्थी ने एम्बुलेंस के माध्यम से शव को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रुपईडीह भेजवा दिया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular