Thursday, February 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : सात के खिलाफ लेखपाल ने दर्ज कराया मुकदमा

Gonda News : सात के खिलाफ लेखपाल ने दर्ज कराया मुकदमा

खलिहान व मंदिर परिसर पर कब्जा करने के आरोप

प्रेम नारायण मिश्र

धानेपुर, गोण्डा। मोतीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत भोरहा में मंदिर तथा खलिहान की भूमि पर कब्जा करने की शिकायत ग्राम प्रधान ने एसडीएम सदर से की थी। इस पर एसडीएम सदर के आदेश पर रुद्रगढ नौसी के लेखपाल मो. अकलीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर जांच आख्या दी गई। एसडीएम के निर्देश पर लेखपाल मो. अकलीम द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर गाटा संख्या 113/0-036 हेक्टेयर व गाटा संख्या 117/0-032 पर कब्जा करने वालों संदीप कुमार, अनुप कुमार पुत्रगण यदुनाथ सिंह, हरि प्रसाद पुत्र झगरू, दुखहरन पुत्र राम गुलाम, जोखन लाल पुत्र प्रहलाद, रमेश पुत्र राम समुझ व राम बिलास पुत्र रामबरन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular