Wednesday, April 8, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : सरयू नाले पर पक्के पुल की सौगात, 3.40 करोड़...

Gonda News : सरयू नाले पर पक्के पुल की सौगात, 3.40 करोड़ स्वीकृत

अतुल तिवारी

उमरीबेगमगंज, गोंडा। बेलसर ब्लॉक के ग्राम पंचायत ऐली परसोली के मध्य नदी के किनारे बसे करीब दस हजार लोगों को अब लकड़ी के पुल से आवागमन नहीं करना पड़ेगा। बहुत जल्द ही वह पक्के पुल से आ जा सकेंगे। विकास खंड बेलसर की ग्रामसभा ऐली परसौली के मध्य से सरयू नाला बहता है। बताया गया कि नाले के दोनों तरफ से नदी के तट पर गांव बसे हैं, जहां पर करीब दस हजार लोगों की आबादी है। बाढ़ के समय पक्का पुल न होने के कारण इस क्षेत्र के लोगों को लकड़ी के पुल से आवागमन करना पड़ता है। यदि पानी अधिक हो जाता है, तो ग्रामीणों को आने जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता है। तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडेय ने यहां पुल निर्माण के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था, जिसके बाद अब शासन ने 3.40 करोड़ रुपए की परियोजना को स्वीकृति देते हुए 30 लाख रुपये आवंटित कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि 12 मीटर लंबे पुल के अलावा 3.700 किलोमीटर सड़क व एप्रोच बनाया जाएगा। वही पुल बनने से ऐली परसोली सिधौटी के करीब दस हजार आबादी को फायदा मिलेगा।

यह भी पढें : आपको वज्रपात की पूर्व सूचना चाहिए तो मोबाइल में डाउनलोड करें यह ऐप

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular