Thursday, February 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: सपा की धरोहर हैं पंडित सिंह-संजय

Gonda News: सपा की धरोहर हैं पंडित सिंह-संजय

संवाददाता

गोण्डा। भाजपा हटाओ-प्रदेश बचाओ जनरथ यात्रा के मुख्य ध्वजवाहक जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय चौहान ने बल्लीपुर में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्व. पण्डित सिंह समाजवादी पार्टी की धरोहर हैं। प्रदेश में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। आज हर वर्ग चाहे छात्र, नौजवान, किसान, अगड़ा, पिछड़ा, अल्पसंख्यक, दलित, व्यापारी सभी मौजूदा सरकार की नीतियों से परेशान होकर समाजवादी पार्टी के साथ खड़े हैं। जिलाध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रदेश दौरे से पिछड़ों में क्रांति का संचार हुआ है। अपने सम्बोधन में पूर्व प्रमुख नरेंद्र सिंह ने कहा कि यदि भाजपा की आतातायी सरकार से छुटकारा पाना है तो समाजवादी पार्टी ही विकल्प है। गोण्डा सदर के पूर्व प्रत्याशी रहे युवा नेता सूरज सिंह ने कहा कि जब-जब समाजवादी पार्टी की सरकार बनीं तब-तब प्रदेश का विकास हुआ। जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के जुड़ने से समाजवादी पार्टी को निश्चित रूप से लाभ मिलने वाला है। सूरज सिंह ने अपने अनुज डॉ अभिषेक सिंह के लिए आशीर्वाद माँगा। डॉ अभिषेक सिंह ने सभी लोगों का आभार प्रकट किया।

यह भी पढ़ें : वेंकटेश-राहुल ने दिलाई KKR को धमाकेदार जीत, मुंबई को 7 विकेट से हराया

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular