Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : शैक्षिक महासंघ ने BSA को सौंपा मांग पत्र

Gonda News : शैक्षिक महासंघ ने BSA को सौंपा मांग पत्र

संवाददाता

गोण्डा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जनपदीय इकाई ने बुधवार को जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मिश्र के नेतृत्व में शिक्षक समस्याओं के निस्तारण हेतु बेसिक शिक्षा अधिकारी को एक ज्ञापन को सौंपा। ज्ञापन में शिक्षकों का अवशेष भुगतान आदेश जारी किए जाने, सेवानिवृत्त शिक्षकों के समस्त देयकों का तत्काल भुगतान किए जाने, प्राथमिक के सहायक अध्यापकों तथा प्राथमिक के प्रधानाध्यापक एवं उच्च प्राथमिक के सहायक अध्यापकों की वरिष्ठता सूची जारी किए जाने तथा कुछ ब्लॉक में शिक्षकों द्वारा मानव सम्पदा पोर्टल पर उपस्थिति लॉक किए जाने के बावजूद उसकी छाया प्रति जमा करने हेतु शिक्षकों को बीआरसी दौड़ाए जाने पर तत्काल रोक लगाई जाने की मांग की गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अतिशीघ्र समस्याओं का निस्तारण किए जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, जिला संगठन मंत्री हंसराज वर्मा, मीडिया प्रभारी आनन्द सिंह तथा ब्लॉक अध्यक्ष कटरा बाजार दीपक श्रीवास्तव, ब्लॉक मंत्री बेलसर मनोज शुक्ल, संजय श्रीवास्तव, राम बहादुर मिश्र उपस्थित रहे।

यह भी पढें : दहेज हत्या में पति को उम्र कैद, सास को दस साल की सजा

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular