संवाददाता
गोण्डा। मोहल्ला महराजगंज में कुएं में गिरे बछड़े को निकालने के प्रयास में मृत युवकां के परिजनों से शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने भेंटकर सांत्वना दिया। शहर अध्यक्ष रमा कश्यप के नेतृत्व में महिला नेताओं ने पीड़ित परिवार की महिलाओं को इस दुख की घड़ी में कांग्रेस के साथ होने का भरोसा दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मृतकों को शासन द्वारा दो-दो लाख रुपये की घोषणा ऊंट के मुंह में जीरा है। उन्होंने प्रत्येक मृतक को पांच-लाख का मुआवजा देने की मांग की। इस मौके पर रेनू वर्मा सहित मुहल्ला राधा कुण्ड में जाकर कैंसर पीड़ित रामचन्द्र कश्यप के दिवंगत होने पर परिवार में जाकर ढांढस बंधाया। उनकी ओर से इस पीड़ित परिवार को अप्रैल माह में लाकडाउन के दौरान पीड़ित परिवार को नकद धनराशि के साथ राशन प्रदान कर सहयोग दिया था।
