Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : व्यापारियों की डीएम से मांग, शनि व रवि को...

Gonda News : व्यापारियों की डीएम से मांग, शनि व रवि को खुलने दें बाजार

संवाददाता

गोण्डा। आगामी सोमवार (03 अगस्त) को रक्षाबंधन के पर्व को देखते हुए रविवार और शनिवार लॉकडाउन के कारण बाजार बंद रहने पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। मीडिया प्रभारी किशन राजपाल ने बताया कि ज्ञापन में यह मांग की गई कि सोमवार को रक्षाबंधन का त्यौहार होने के कारण इस शनिवार और रविवार को बाजार खोलने की अनुमति दी जाए। ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप से प्रांतीय मंत्री/जिला प्रभारी जगदीश रायतानी, जिला अध्यक्ष मंसूर अहमद समसी, विधानसभा प्रभारी देवेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी किशन राजपाल एवं उपाध्यक्ष अतीक अहमद मुख्य रूप से मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular