संवाददाता
गोण्डा। 23वीं जनपद स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के सब जूनियर बालिका वर्ग से वैष्णवी चौधरी व जूनियर बालक वर्ग से पीयूष कुमार राजभर को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चयनित किया गया। ताइक्वांडो एसोसिएशन व सनबीम स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर, कैडेट व सीनियर बालक-बालिका ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के सचिव प्रत्यूष राज ने बताया कि विद्यालय स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान फातिमा इंटर कॉलेज, द्वितीय सेंट जेवियर्स स्कूल व तृतीय स्थान सनबीम पब्लिक स्कूल को मिला। सब जूनियर बालिका वर्ग में रामागिरी अपराजिता को स्वर्ण, अनिका उपाध्याय को रजत, दिव्यांशी वाल्मीकि को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। जूनियर बालिका वर्ग में रिया मिश्रा को स्वर्ण, महक मौर्या को रजत व आंचल मौर्य को कांस्य पदक मिला। बालक वर्ग में मोहम्मद अयान खान को स्वर्ण, अथर्व श्रीवास्तव को रजत व विशाल तिवारी को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। कैडेट बालक वर्ग में आस्तिक तिवारी को स्वर्ण, आशुतोष पांडेय को रजत, सार्थक राज श्रीवास्तव को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। सब जूनियर बालक वर्ग में ऋषभ वाल्मीकि स्वर्ण, वैभव द्विवेदी रजत, विराट श्रीवास्तव कांस्य पदक जीते। निखिल वर्मा स्वर्ण, अंकुर आर्य रजत, श्लोक मिश्रा को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. राधेश्याम केसरी, एलबीएस कॉलेज प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष वर्षा सिंह, सचिव उमेश शाह, डॉ. सुवर्णा कुमार, संजू छाबड़ा, डॉ. अभय श्रीवास्तव, रितेश अग्रवाल, प्रधानाचार्य रामागिरी विद्यासागर व रवि यादव ने खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया। वर्ष 2022 के बेस्ट फाइटर आयुष कुमार राजभर, पीयूष कुमार राजभर, नेहा, अंशिका मौर्य, वैष्णवी चौधरी को बेस्ट फाइटर अवार्ड से सम्मानित किया गया। स्वर्ण पदक विजेताओं का चयन आगामी राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक देवेंद्र शर्मा, अरुण चंद नागर, संदीप चौहान, पीयूष पटेल, आकाश, नितिन वाल्मीकि को भी मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। सनबीम विद्यालय के प्रबंधक जसप्रीत छाबड़ा, अर्शदीप कौर, प्रधानाचार्य दीपाली मल्होत्रा ने अतिथियों का स्वागत किया।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
