Thursday, March 5, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : विधायक प्रतिनिधि मनोज तिवारी का आकस्मिक निधन

Gonda News : विधायक प्रतिनिधि मनोज तिवारी का आकस्मिक निधन

संवाददाता

गोण्डा। मेहनौन विधायक विनय द्विवेदी के प्रतिनिधि के रूप में कार्य देख रहे वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज तिवारी (50) को बीती रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह पिछले एक सप्ताह से बीमार चल रहे थे। कल रात अचानक उनकी तबियत खराब हो गयीं। एम्बुलेंस से लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही उनका निधन हो गया। भाजपा के जिला कार्यसमिति सदस्य चन्द्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि लखनऊ स्थित गोमती नगर भैरवघाट पर उनका अन्तिम संस्कार कर दिया गया। काफी सरल व हंसमुख व्यक्तित्व के धनी मनोज तिवारी के निधन का समाचार सुनते ही मैहनौन विधानसभा के सभी भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, आमजन मे शौक की लहर दौड गयी। जिला कार्यसमिति के सदस्य चन्द्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि मनोज तिवारी का मूल निवास बालपुर के पास बनुआ था। उनके एक बेटा ओर एक बेटी थी। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के भाजपा छोडकर नयी पार्टी बनाने पर वे कल्याण सिंह के काफी करीब रहे। बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री बादशाह सिंह के काफी करीब रहे। गोण्डा नगर पालिका में सभासद भी रहे। पिछले दो साल से विधायक मैहनौन विनय कुमार द्रिवेदी का काम देख रहे थे।
मनोज तिवारी के आकस्मिक निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी, गोण्डा सांसद कीर्ति बर्धन सिंह ’राजाभैया’, विधायक विनय द्रिवेदी, महामंत्री अमरकिशोर कश्यप, सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह, कमलेश पान्डेय, रमा शंकर मिश्रा, मुजेहना ब्लाक प्रमुख राजीव कुमार सिंह’ बिट्टू सिंह,’ पूर्व जिला मंत्री चन्द्र प्रकाश शुक्ला, मण्डल अध्यक्ष गण रवि तिवारी, सत्यब्रत ओझा, सोहन लाल भारती, संजय सिंह, आत्मा राम वर्मा, प्रधान संघ के अध्यक्ष विनोद सिंह, राम जन्म वर्मा, लखपत शुक्ला, राकेश चौबे, रामसिंह वर्मा, सुभाष सोनी, अरुण त्रिपाठी, शेषराम बारी, पूरन सोनी, दीपक तिवारी, प्रधान कमरावा राजेश तिवारी, संदीप मिश्रा, अंगद वर्मा, जसवन्त सोनी, गिरजेश मिश्रा आदि लोगां ने गहरा शौक व्यक्त किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular